फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bharat bandh today in protest against agriculture law bills, many roads of Chandigarh will remain blocked

कृषि कानून बिलों के विरोध में आज भारत बंद, चंडीगढ़ के कई मार्ग रहेंगे अवरुद्ध

Mon, 27 Sep 2021 01:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bharat bandh today in protest against agriculture law bills, many roads of Chandigarh will remain blocked
चंडीगढ़। नए कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर सोमवार को किसान जगह-जगह प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में मुल्लांपुर बैरियर और हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट पर यातायात के अवरुद्ध होने की आशंका है। ऐसे में पुलिस यातायात रूट में बदलाव कर सकती है। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

मुल्लांपुर बैरियर की ओर से 66 केवी लाइट प्वाइंट, खुड्डा लाहौरा ब्रिज, धनास ब्रिज, सेक्टर-25 ट्यूबवेल मोड़, धनास लेक टी-प्वाइंट व पीजीआई चौक तक जाने वाले रास्ते को बंद किया जा सकता है। इसके अलावा हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट की ओर जाने वाले वाहनों को ट्रिब्यून चौक से कालीबाड़ी लाइट प्वाइंट की तरफ डायवर्ट किया जा सकता है। वहीं, पोल्ट्री फार्म चौक पर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 व 2 से आने वाले यातायात को ट्रिब्यून चौक की तरफ डायवर्ट किया जा सकता है, जबकि पंचकूला से हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट की ओर आने वाले यातायात को रायपुर कलां बैरियर से बलटाना व मख्खन माजरा मोड़ से एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट की ओर डायवर्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं पेंडू संघर्ष कमेटी चंडीगढ़ के प्रधान दलजीत सिंह पलसौरा और महासचिव गुरप्रीत सिंह सोमल ने बताया कि सुबह छह से शाम चार बजे बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान गांव के लोगों का पूरा समर्थन मिलेगा। अस्पताल, मेडिकल स्टोर, एंबुलेंस, मेडिकल सेवाओं, आपातकालीन वाहनों और बाहरी यात्रियों को आने-जाने की छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed