फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bharat Bandh: Auto-cab service remained normal, some CTU buses stopped in Punjab

भारत बंद: ऑटो-कैब सेवा रही सामान्य, सीटीयू की कुछ बसों को पंजाब में रोका

Sat, 17 Feb 2024 04:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh: Auto-cab service remained normal, some CTU buses stopped in Punjab
चंडीगढ़। शहर में भारत बंद का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। सुबह से ही सामान्य दिनों की तरह दुकान और संस्थान खुले रहे। ऑटो और कैब सेवा भी सामान्य रही लेकिन बंद का असर पंजाब में देखने को मिला। सीटीयू की कई बसें जो पंजाब की तरफ गई थीं, वो फंस गईं लेकिन बंद का समय खत्म होने के बाद सभी सेवाएं सामान्य हो गईं। इस बीच दोपहर के समय आईएसबीटी-43 पर काफी भीड़ भी देखी गई।देश के कई किसान संगठन एमएसपी की गारंटी के साथ 11 अन्य मांगों को लेकर आंदोलन पर उतरे हैं। वे पिछले कई दिनों से पंजाब-हरियाणा सीमा पर बैठे हैं और दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच किसानों को समर्थन देने के लिए कई अन्य किसान संगठन और कर्मचारी यूनियनों ने शुक्रवार को सुबह 6 से शाम 4 बजे तक भारत बंद की घोषणा की थी। पंजाब में इसका काफी असर देखने को मिला। किसानों ने कई सड़कें भी जाम कर दीं लेकिन चंडीगढ़ में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। शहर की सभी मार्केट सामान्य दिनों की तरह खुली हुई थीं। पेट्रोल पंप, निजी संस्थान और स्कूल खुले रहे। ऑटो और कैब सेवा भी सामान्य रही। आईएसबीटी-17 और 43 से भी बसों का आवागमन सामान्य रहा लेकिन सीटीयू की जो बसें पंजाब के रूटों पर निकली थी, वो फंस गई थीं। शाम तक दोबारा सेवा बहाल हुई। सीटीयू के अधिकारियों ने बताया कि अन्य रूटों की बसों में कोई समस्या नहीं आईं। अब दिल्ली के लिए भी बस रूट बदल कर सामान्य रूप से चलने लगी हैं। आईएसबीटी-43 पर शुक्रवार को पंजाब से भी काफी कम बसें आईं, जिसकी वजह से पंजाब की सवारियां बस स्टैंड पर टिकटों के लिए जद्दोजहद करते हुए दिखीं। दोपहर में काफी ज्यादा भीड़ थी, जो शाम तक बनी रही। भारत बंद का असर खत्म होने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन


सीटीयू कर्मचारियों ने फूंका पुतला
केंद्र सरकार की नीतियों और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कोऑर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की यूनियन ने शुक्रवार को आईएसबीटी-43 पर एक रैली निकाली और पुतला फूंका। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, आउटसोर्स कर्मचारी के लिए समान काम-समान वेतन, सभी खाली सेंक्शन पोस्ट भरने के लिए और अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की। आईएसबीटी-43 पर दोपहर 12 बजे से कर्मचारी इकट्ठा होना शुरू हो गए। थोड़ी देर बाद कोऑर्डिनेशन कमेटी के भी सदस्य पहुंच गए। इसके बाद रैली निकाली गई और केंद्र सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed