फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bharat Bandh: A Airline crew pulls luggage through fields in Punjab, Video goes viral on Social media

जब पैदल खेतों के बीच से हवाई जहाज के स्टाफ को गुजरना पड़ा, वीडियो वायरल, जानें वजह

Sun, 13 Dec 2020 07:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 13 Dec 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh: A Airline crew pulls luggage through fields in Punjab, Video goes viral on Social media
वायरल वीडियो से ली गई स्क्रीनशॉट तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

कृषि कानूनों के खिलाफ आठ दिंसबर को पूरे देश में किसानों का भारत बंद था। बंद के दौरान आम से लेकर खास तक को ट्रैफिक समस्या से जूझना पड़ा। यहां तक की एक नामी एयरलाइंस के क्रू मेंबरों को यातायात की समस्या से दो चार होना पड़ा। इन क्रू मेंबरों ने एयरपोर्ट तक जाने के लिए पैदल ही खेतों के बीच का रास्ता चुना। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दरअसल यह वीडियो पंजाब के मोहाली का है। यहां किसानों ने भारत बंद वाले दिन एयरपोर्ट को जाने वाली रोड पर यातायात को रोक दिया था। इस वीडियो को मोहाली के लोग भी खूब देख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आठ दिसंबर को किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया था। जिसके चलते सुबह से मोहाली व आसपास के गांवों से गुजने वाली सड़कों पर किसानों ने आवाजाही रोक दी थी। जबकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट की एंट्री मोहाली से है।
विज्ञापन



ऐसे में एक नामी एयरलाइंस कंपनी के क्रू मेंबर भी परेशानी में आ गए। ऐसे में उन्हें एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए खेतों से होते हुए जाना पड़ा। उन्होंने जिस राह को चुना, वहां के कुछ वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहे हैं। ऐसा पहला मौका जब इस तरह की स्थिति बनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में किसानों को पंजाब में भारी समर्थन मिल रहा है। लोग पैसा, दूध, फल व सब्जी से लेकर सारा सामान किसानों को भेज रहे हैं। लोगों ने अपने काम-धंधे तक बंद कर रखे हैं। उनका कहना है कि अब दिल्ली फतेह के बाद ही दूसरा काम होगा। वहीं, पंजाबी गायक भी किसानों का समर्थन कर रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed