फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Celebration in chandigarh on win of india in champions trophy

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल: भारत की जीत पर झूमा चंडीगढ़, देर रात तक सड़कों पर मना जश्न

Mon, 10 Mar 2025 01:51 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 10 Mar 2025 01:51 AM IST
सार

रोमांचक और हाई वोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए शहर के होटलों और क्लबों में क्रिकेट प्रशंसक के लिए खास तैयारियां की गई थीं। शहर दर्शकों के लिए खासतौर से खाने का मेन्यू भी बनाया गया था।

विज्ञापन
Celebration in chandigarh on win of india in champions trophy
चंडीगढ़ में भारत की जीत पर जश्न - फोटो : संवाद

विस्तार

ढोल की थाप पर भंगड़ा, पटाखों की गूंज... से ट्राइसिटी में धमाल मच गया। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने जैसे ही न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले को जीता, वैसे ही ट्राइसिटी में जबर्दस्त जश्न मना। दर्शकों ने एक-दूसरे को गले लगाकर जीत की बधाई दी। लोगों ने पटाखें जलाकर जीत की खुशी जाहिर की। 
विज्ञापन




युवा बोले- यह जीत... बदलापुर है। पहले हमने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर वर्ल्ड कप 2023 का बदला लिया और आज न्यूजीलैंड को हराकर 25 साल पुराना हिसाब चुकता कर लिया।
विज्ञापन

जश्न की हर तरफ की थीं खास तैयारियां

शहर के सबसे बड़े एलीट क्लबों में शुमार चंडीगढ़ क्लब ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले को दिखाने के लिए क्लब परिसर में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। मैच के दौरान दर्शकों के मनोरंजन के लिए ढोल की टीम भी बुलाई गई थी। पंजाब यूनिवर्सिटी में भी युवाओं ने जबर्दस्त जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-35 स्थित पैडलर्स होटल को मैच के रंग सजाया गया था। तिरंगा और रंग-बिरंगे गुब्बारे लगाए गए थे। इसके साथ ही मैच में एक साथ कई स्क्रीन पर मुकाबला देखने वालों को खाने और ड्रिंक्स के साथ खाने के कोंबों भी दिए गए थे।

वहीं, सेक्टर-22 के अरोमा थिएटर के पास इस फाइनल मुकाबले को दर्शकों के लिए दिखाने के लिए पूरा स्टेडियम जैसा माहौल बनाया गया था। मार्केट में बड़ी स्क्रीन लगाई हुई थी। रविवार को छुट्टी के चलते मार्केट में लोगों पहुंचे थे। उन्होंने इस मुकाबले का बड़ी स्क्रीन पर देखा। यहां पर भारतीय टीम के हर चौके छक्के पर झूमते हुए नजर आए। वहीं, एलांते मॉल में चंडीगढ़ की सबसे बड़ी स्क्रीन लगाई हुई थी। यहां पर दर्शकों ने इस मुकाबले को देखा।

बड़ी स्क्रीन पर लिया मैच का आनंद

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों ने स्टूडेंट सेंटर पर लगी स्क्रीन पर इस मैच का लुत्फ उठाया। वहीं, इस मुकाबले के लिए शहर के सेक्टर-40 और अन्य सेक्टरों में दुकानदारों ने बड़ी स्क्रीन लगाई हुई थी। यहां आने-जाने वालों ने इस मैच का लुत्फ उठाया।


वहीं, इस मुकाबले में खरड़ में रहने वाले स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह को नहीं खिलाया गया, लेकिन इस खिलाड़ी के पिता दर्शन सिंह और मां बलजीत कौर ने अपने घर पर बड़ी स्क्रीन पर इस मुकाबले का बड़े रोमांच के साथ देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed