{"_id":"58fe4f544f1c1b9d65c0c8ed","slug":"bhakra-level-dropped-chandigarh-residents-may-have-to-face-water-crisis","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाखड़ा का लेवल गिरा, चंडीगढ़वासियों को झेलनी पड़ सकती है पानी की दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाखड़ा का लेवल गिरा, चंडीगढ़वासियों को झेलनी पड़ सकती है पानी की दिक्कत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 25 Apr 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासी पहले से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। लेकिन अब 10 दिन के लिए शहरवासियों को मिलने वाले करीब 10 एमजीडी पानी की और कटौती हो गई है क्योंकि भाखड़ा नहर से कजौली हेड से चंडीगढ़ को मिलने वाला पानी का लेवल दो फुट गिर गया है। बीबीएम की ओर से हरियाणा की तरफ पाइप लाइन की रिपेयर की जा रही है जिस कारण शहर को मिलने वाले पानी की कमी हो गई है। मालूम हो कि पिछले सप्ताह भी इसी तरह से पानी का लेवल कम हो गया था।
गरमी में वैसे भी पानी की मांग बढ़ जाती है लेकिन अब 10 एमजीडी पानी की कमी के कारण सुबह की पानी की सप्लाई कई सेक्टरों में 7.30 बजे ही चली जाती है। ऊपर की मंजिलों में सुबह भी लो प्रेशर से पानी आ रहा है। दक्षिणी सेक्टरों के स्टोर टैंक सूखे पड़े है। यहां की निजी सोसाइटियो में पानी की भारी किल्लत आ गई है लेकिन ऐसे शहर के हालात अगले दिनों में ही रहेेंगे।
पानी की कमी चंडीगढ़ नगर निगम भी पानी स्टोर नहीं कर पा रहा है। सेक्टर-34,35,36 में सोमवार सुबह 7.30 बजे ही चला गया जबकि हाल ही में नगर निगम ने गरमी को देखते हुए सुबह पानी की सप्लाई का समय 9 से कम करके 8.30 बजे किया था।

जब तक नहीं मिलेगा पानी तब नहीं बढ़ेगी रेट
पानी
- फोटो : getty
36 एमजीडी पानी की शार्टज पहले से चल रही है
गर्मी में शहर में पानी की मांग 116 एमजीडी हो जाती है। इस समय शहर को कजौली वाटर वर्क्स से 58 एमजीडी पानी मिल रहा है जबकि शहर में लगे 235 ट्यूबवेल से 22 एमजीडी पानी मिल रहा है। इनमें से 10 प्रतिशत ट्यूबवेलों में हर दिन कोई न कोई दिक्कतें ही रहती है।
जब तक नहीं मिलेगा पानी तब नहीं बढ़ेगी रेट
अधिकारी पानी का रेट बढ़ाने के लिए लगातार मेयर और पार्षदों पर दबाव बना रहे हैं। एक बार सदन में भी एजेंडा आ चुका है। वाटर सप्लाई कमेटी के चेयरमैन सतीश कैंथ का कहना है कि चाहे कुछ भी हो जाए जब तक 5 वें और 6 वें फेज से शहर को पानी मिलना शुरू नहीं हो जाता और 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू नहीं होती, तब तक पानी के रेट नहीं बढ़ाए जाएंगे।