फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhagat Singh's grandson said, government has given weak history for 70 years

जयंती पर छलका भगत सिंह के पौत्र का दर्द, कहा- 70 साल से सरकार ने बच्चों को दिया कमजोर इतिहास

Fri, 28 Sep 2018 01:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Fri, 28 Sep 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh's grandson said, government has given weak history for 70 years
भगत सिंह - फोटो : फाइल फोटो

हमारे पूर्वजों ने जिस मकसद से कुर्बानी दी, ये वह हिन्दुस्तान नहीं है। इतिहास मनुष्य की रीढ़ की हड्डी के समान है। इसके खोखले होने से खड़े रह पाना नामुमकिन है। समाज एक दर्पण है। इसे जो दिखाया जाएगा। वही वह जानेगा। वही समझेगा। पिछले 70 वर्षों में सरकार ने बच्चों को कमजोर इतिहास दिया है। उन्हें भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव व अन्य शहीदों के जीवन की सच्चाई नहीं बताई है। 

विज्ञापन


इन शहीदों को संवैधानिक रूप से शहीद का दर्जा भी नहीं दिया गया है। उन्हें सम्मान दिलाने के लिए शहीद भगत सिंह ब्रिगेड जुटी हुई है। यह कहना है शहीद भगत सिंह के पौत्र व शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादवेंद्र संधू का। वो गुरुवार को तिरंगा यात्रा के बाद मैना पर्यटन केंद्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में वर्ष 1757 से 1947 तक लगभग सात लाख शहीदों ने अपना जीवन देकर आजादी दिलाई।

विज्ञापन

संग्रहालय बनाने का प्रपोजल दिया

Bhagat Singh's grandson said, government has given weak history for 70 years
bhagat singh

 सरकार उनके संघर्ष को पूरी तरह से भूल चुकी है। अपने शहीदों को भूलने वाली कौम का न तो कोई वर्तमान है और न कोई भविष्य। अधिकतर शहीदों को तो लोग पहचान भी नहीं पाएंगे। नई पीढ़ी उनकी शहादत को जानेगी ही नहीं। इसी कड़ी में 13 अगस्त को जसिया में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई। गुरुवार को रिठाल में भी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगाई गई। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उम्मीदवार पार्टी के बन जाते हैं। हिन्दुस्तानी कोई नहीं बनता। 

शहीद भगत सिंह ब्रिगेड 31 अक्तूबर को दिल्ली के द्वारका स्थित साहब सिंह वर्मा स्टेडियम में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए मुहिम चलाएगी। इस मुहिम में हजारों लोग भगत सिंह के बसंती रंग की पगड़ी वाले स्वरूप में एकत्रित होकर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। 

ब्रिगेड ने सरकार को शहीदों की याद संजोने वाला संग्रहालय बनाने का प्रपोजल दिया है। यदि सरकार इसे नहीं बनवाती है तो ब्रिगेड अपने स्तर से इसे ताजमहल से भी बेहतर बनवाएगी। यहां कश्मीर से कन्याकुमारी तक के शहीदों से जुड़े संस्मरण रखे जाएंगे। इससे पूर्व शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। एमडीयू से शुरू हुई यह यात्रा भिवानी स्टैंड पहुंच कर संपन्न हुई। यहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर ब्रिगेड के जिला प्रभारी संदीप बंटू, राजपाल देशवाल, सुरेंद्र खत्री समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed