फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Beware of fraudsters Fraud is being done by luring thick salary in the name of job

जालसाजों से सावधान! नौकरी के नाम पर मोटी तनख्वाह का लालच देकर हो रही ठगी

Fri, 28 May 2021 02:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Beware of fraudsters Fraud is being done by luring thick salary in the name of job
चंडीगढ़। कोरोना की दूसरी लहर में देश- विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाला गिरोह तेजी से चंडीगढ़ में सक्रिय हो गया है। जालसाज सोशल साइट के जरिए बेरोजगार लोगों को नौकरी देने का झांसा देकर मोटी रकम की चपत लगा रहे हैं। आंकड़े गवाह हैं बीतेे पांच महीने में साइबर सेल में 128 शिकायतें मिल चुकी हैं। लगातार इस तरह की शिकायतें मिलने पर साइबर पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में वीकेंड कर्फ्यू/लॉकडाउन लगने के दौरान जालसाजों ने तेजी से लोगों को अपना ठगी का शिकार बनाया है। आखिरी के दो महीने 1 अप्रैल से 27 मई तक 50 लोगों को जालसाज ठग चुके हैं। इसकी एक वजह बताई गई कि लॉकडाउन में घर बैठे बेरोजगार लोग लगातार सोशल साइट के जरिए नौकरी की तलाश में रहते हैं। इसी का फायदा उठाकर जालसाज भोले भाले लोगों को देश और विदेश में नौकरी देने का झांसा देकर मोटी कमाई का लालच देते हैं। आंकड़ों की मानें तो जालसाज 128 मामलों में लोगों से लाखों रुपये की चपत लगा चुके हैं। हैरत की बात है कि इन केसों में अभी तक एक भी जालसाज साइबर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन

जालसाज ऐसे कर रहे हैं ठगी
जालसाजों ने ऐसे कई वेबसाइटें बना रखी हैं, जिनमें देश के अलग-अलग जगहों के अलावा विदेश में नौकरी करने का झांसा दिया जाता है। ऐसे में कोई शख्स जब इन वेबसाइटों पर जाकर रजिस्ट्रेशन करता है तो उसके पास मेल या फिर फोन पर संपर्क कर उन्हें देश-विदेश में मोटी तनख्वाह पर नौकरी दिलवाने का लालच दिया जाता है। इतना ही नहीं उन्हें वीजा मुहैया करवाने का भी झांसा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूके में नौकरी के नाम पर 42 लाख की ठगी
सेक्टर-49 निवासी दीपक कुमार रैना ने साइबर पुलिस को बताया कि उन्होंने सोशल साइट से नौकरी के लिए आवेदन किया था। उमेश प्रभु नामक एक शख्स के आईडी से उन्हें मेल आई। इसमें उन्हें यूके में आठ हजार पौंड की नौकरी करने का ऑफर दिया गया। उनसे एक फार्म भरवाकर सभी जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ली गई। बकायदा फोन पर इंटरव्यू भी लिया गया। अलग-अलग फीस के नाम पर खाते में धीरे धीरे 42.07 लाख रुपये जमा करवाए लिए, लेकिन न तो नौकरी लगी और न ही रुपये वापस किया।
महिला से 8500 की ठगी
साइबर पुलिस को मनीमाजरा निवासी महिला ने बताया कि नौकरी के लिए सोशल साइट के जरिए आवेदन किया था। कुछ दिनों बाद एक महिला ने फोन पर मोहाली के लिमिटेड कंपनी में नौकरी का ऑफर दिया। कंपनी में दस्तावेज और 3500 रुपये रजिस्ट्रेशन जमा करवाने को कहा गया। रकम जमा करने से पहले एजेंसी ने कहा कि उसे पैसा वापस कर दिया जाएगा। इसके बाद मेडिकल टेस्ट के नाम पर पांच हजार और ले लिए गए और उसे झांसा दिया गया कि प्रशिक्षण बैच के बाद यह रकम भी लौटा दी जाएगी।

महिला से नौकरी के नाम पर 16 हजार ठगे
साइबर पुलिस को सेक्टर-43 निवासी अंजलि धीमान ने बताया कि उनके मोबाइल पर फोन आया। इस दौरान शख्स ने फोन पर ऑनलाइन नौकरी का ऑफर करते 1200 रुपये लेकर कागजात जमा करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि यह पैसे बाद में वापस कर देगा, लेकिन इसके बाद उसने पंद्रह हजार और मांगा, मना करने पर कहा कि अगर यह रुपये नहीं जमा कराए तो बाकी के 1200 रुपये वापस नहीं होेंगे। इस पर 15 हजार रुपये और जमा कर दिए, लेकिन बावजूद इसके नौकरी नहीं दी गई।
कुछ बातों को ध्यान में रखकर ठगी से बचेें
साइबर विशेषज्ञ राजेश राणा का कहना है कि कुछ बातों को ध्यान में रखकर अपने आपको ठगी से बचा सकते हैं-
1. नौकरी तलाशने के लिए ऐसी वेबसाइट का चुनाव करें जो भरोसेमंद हो।
2. किसी अनजान वेबसाइट को जरिया बनाकर नौकरी के लिए आवेदन करने से बचें।
2. याद रखे कि किसी भी वेबसाइट पर अपने आवेदन में बैंक डिटेल को नहीं भरना है।
4. अगर कोई आपसे नौकरी लगवाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन फीस मांगे तो देने के बजाए सतर्कता बरतें।
5. नौकरी दिलवाने के नाम पर आने वाले लिंक को क्लिक करने से बचें।
6. ऑनलाइन नौकरी मिलने पर अपने जानकार या इंटरनेट पर इसकी जानकारी हासिल करें।
7. ठगी होने पर फौरन मामले की सूचना साइबर पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed