फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   beti bchao beti pdhao, haryana govt, haryana cm khattar, manohar lal khattar, haryana

हरियाणा की बेटियों को 4 राज्य मिलकर बचाएंगे, CM ने पत्र लिखा

Sat, 23 Apr 2016 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Apr 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
beti bchao beti pdhao, haryana govt, haryana cm khattar, manohar lal khattar, haryana
सीएम मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा सरकार को बेटी बचाने के लिए अब पड़ोसी राज्यों की मदद की जरूरत है। सीएम खट्टर ने चार पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर मदद मांगी है। खट्टर ने पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से कहा है कि हरियाणा सरकार को बेटियां बचाने केलिए उनकी मदद चाहिए। हरियाणा में सख्ती के बाद लिंग जांच और भ्रूण हत्या के लिए लोगों ने इन राज्यों का रुख कर दिया है।
विज्ञापन


उधर, विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 31 मार्च 2016 तक सरकार ने 1000 लड़कों पर 907 लड़कियां होने का दावा किया है। विभाग का कहना है कि यह अनुपात 950 तक ले जाना चाहते हैं, लेकिन यह तभी संभव होगा, जब पड़ोसी राज्य मदद करेंगे। लिहाजा यह जरूरी है कि पड़ोसी राज्यों के डीएम और एसपी के साथ हरियाणा के अधिकारी समन्वय बनाएं। इससे हरियाणा के साथ पड़ोसी राज्यों में भी लिंगानुपात सुधरेगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने अब तक हरियाणा में कुल 220 एफआईआर दर्ज की हैं, जिसमें से 100 एफआईआर पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत हैं और करीब 120 एमटीपी के तहत दर्ज हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत पानीपत से की थी। हरियाणा सरकार ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। चूंकि यह शुरुआत हरियाणा से हुई थी, इसलिए हरियाणा के लिए लिंगानुपात सुधारना प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। अभी तक के कार्यों के लिए फरीदाबाद मेट्रो के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री की पीठ भी थपथपाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़का होने के नाम पर हो रही ठगी
झोलाछाप डॉक्टर लड़का पैदा होने की चाहत रखने वाले लोगों के साथ अच्छी खासी ठगी कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने 30 मामले ऐसे दर्ज किए हैं, जिसमें यह लोग लड़का होने की दवा देकर लोगों को ठग रहे थे। पीसीपीएनडीटी एक्ट की धारा 6 ए और 36 के तहत यह एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिसमें सजा का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed