फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Best performance so far by power distribution companies of Haryana

Chandigarh News: हरियाणा की बिजली वितरण कंपनियों का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Mon, 22 Apr 2024 03:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Best performance so far by power distribution companies of Haryana
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा की बिजली वितरण कंपनियों ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। हरियाणा की बिजली वितरण कंपनियों का एटीएंडसी लॉस सिंगल डिजिट में पहुंच गया है। एटीएंडसी लॉस मात्र 9.05 प्रतिशत रिकाॅर्ड किया गया है। इनमें यूएचबीवीएन का एटीएंडसी लॉस 7.19 रहा
और डीएचबीवीएन का 10.36 प्रतिशत रहा। बता दें कि पहले से दोनों डिस्कॉम को भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय से ए+ ग्रेड मिला हुआ है। इसके साथ हरियाणा में 5805 गांवों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि समग्र तकनीकी और वाणिज्यिक (एटीएंडसी) हानि बिजली वितरण प्रणाली के प्रदर्शन का एक वास्तविक माप है, क्योंकि इसमें तकनीकी हानि और वाणिज्यिक हानि दोनों शामिल हैं। यह सिस्टम और उन इकाइयों में इनपुट ऊर्जा के अंतर को दर्शाता है जिनके लिए भुगतान एकत्र किया गया है। बिजली विभाग राजस्व पहले 27656.65 करोड़ था जो अब बढक़र 31136.86 करोड़ रुपये हो गया है ( इसमें 5769.94 करोड़ रुपये की सरकारी कृषि सब्सिडी अलग है)। इसके अलावा, यमुनानगर में एक 800 मेगावाट का नया सुपर क्रिटिकल थर्मल प्लांट बन रहा है जिस पर 6900 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका काम भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बीएचईएल) को सौंपा गया, यह प्लांट 57 महीने में बन कर तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed