Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Best Cricket Academy defeated D Hawks by 35 runs; Akash Jana was named Man of the Match.

Chandigarh News: बेस्ट क्रिकेट अकादमी ने डी हॉक्स को 35 रन से हराया, आकाश जाना बने मैन ऑफ द मैच

Sun, 01 Nov 2026 01:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Best Cricket Academy defeated D Hawks by 35 runs; Akash Jana was named Man of the Match.
मोहाली। सेक्टर-74ए स्थित बेस्ट क्रिकेट अकादमी में शनिवार को खेले गए क्रिकेट मुकाबले में बेस्ट क्रिकेट अकादमी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डी हॉक्स की टीम को 35 रन से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबले में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेस्ट क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 225 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आकाश जाना ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों में 53 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में बेहतरीन शॉट्स देखने को मिले और उन्होंने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी हॉक्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 190 रन ही बना सकी। बेस्ट क्रिकेट अकादमी के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इस तरह बेस्ट क्रिकेट अकादमी ने मुकाबला 35 रन से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाश जाना को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्लेबाजी में 21 गेंदों पर 53 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में भी चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट हासिल किए। उनके इस प्रदर्शन ने टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed