{"_id":"6371531a04c87109ed2918c7","slug":"beginning-of-cold-in-the-city-night-temperature-dropped-by-9-degrees-in-five-days-chandigarh-news-pkl4682048107","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में पांच दिन में नौ डिग्री गिरा रात का पारा, गुलाबी ठंड की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में पांच दिन में नौ डिग्री गिरा रात का पारा, गुलाबी ठंड की शुरुआत
Mon, 14 Nov 2022 08:30 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 08:30 AM IST
सार
रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे ही बना रहेगा।
विज्ञापन
सुखना लेक पर गर्म कपड़े पहने घूमती युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदूषण की मार झेलने के बाद शहर में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है। पिछले पांच दिनों में रात के तापमान में करीब 9 डिग्री की गिरावट देखी गई है। रविवार को रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया। अब सोमवार को हल्के बादल भी छाने की संभावना है।
विज्ञापन
रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे ही बना रहेगा। रात के तापमान में अचानक आई गिरावट की वजह से लोगों ने अब स्वेटर व जैकेट निकाल लिए हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके कारण देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। पहाड़ों पर भी बर्फबारी हो रही है। इस वजह से शहर के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सोमवार को शहर के कुछ इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं। इसके बाद मौसम साफ रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे सर्दी बढ़ेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
पिछले पांच दिनों में रहा तापमान
दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
9 नवंबर 27.6 18.1
10 नवंबर 25.8 16.8
11 नवंबर 28 12
12 नवंबर 27.8 12.8
13 नवंबर 27.1 9.7
अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान
दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
14 नवंबर 24 14
15 नवंबर 26 14
16 नवंबर 24 13
17 नवंबर 24 13
18 नवंबर 24 12