फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   before the examination papers to schools

परीक्षा से डेढ़ घंटा पहले स्कूलों को मिलेंगे पेपर

Sun, 16 Mar 2014 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 16 Mar 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
before the examination papers to schools
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। बोर्ड ने 19 मार्च को प्रश्नपत्र जिला डिपुओं एवं केंद्रों पर भेजने का फैसला लिया है। इसके बाद अगले तीन दिनों में प्रश्नपत्र बैंकों के लॉकरों में रखने की प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार को परीक्षा को लेकर बोर्ड अधिकारियों की आपात मीटिंग हुई। मीटिंग में तय किया गया कि जब पेपर बैंकों में पहुंचा दिए जाएंगे। उसके बाद केंद्र सुपरिटेडेंट परीक्षा वाले दिन ही प्रश्नपत्र बैंक से लेेंगे। पेपर परीक्षा वाले दिन सुबह आठ से साढ़े नौ बजे के बीच में जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान केंद्र सुपरिटेडेंट बैंक में अपना शिनाख्ती कार्ड पेश करेंगे। साथ ही तय किया गया कि 12वीं कक्षा की21 और 22 मार्च को होने वाले परीक्षा के प्रश्नपत्र 20 मार्च को स्कूलों को भेजे जाएंगे। बोर्ड के सचिव गुरदिंर पाल सिंह बाठ ने बताया कि परीक्षा संबंधी जानकारी स्कूलों को लॉगिन आईडी और जिला शिक्षा अधिकारियों को भेज दी गई है। इस संबंध में बैंकों को भी जानकारी मुहैया करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू होनी है। परीक्षा में तीन लाख के करीब स्टूडेंट्स अपीयर होंगे। प्रश्नपत्र लीक न हो, इसके चलते बोर्ड ने यह कदम उठाया है।


तीन बैंकों में रखेे जाएंगे पेपर
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा संबंधी प्रश्नपत्र तीन बैंकों में रखे जाएंगे। इनमें एचडीएफसी, पीएनबी एवं स्टेट बैंक ऑफ पटियाला शामिल हैं। पेपर बैंकों में लॉकर में ही रखे जाएंगे। वहीं बैंक के बाहर सुरक्षा घेरा भी काफी मजबूत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed