{"_id":"57d0757a4f1c1b6474318032","slug":"before-bakra-eid-haryana-police-in-action-to-make-sure-no-beef-in-biryani","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बकरीद से पहले बिरयानी में बीफ की जांच पर बवाल, दिनभर हुई छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद से पहले बिरयानी में बीफ की जांच पर बवाल, दिनभर हुई छापामारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पुन्हाना
Updated Thu, 08 Sep 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
Beef Controversy
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद से पहले हरियाणा में बिरयानी में बीफ की जांच को लेकर बवाल शुरू हो गया है। मेवात के बाजारों में बिकने वाली बिरयानी में बीफ की आशंका के चलते बुधवार को गोरक्षा के लिए गठित विशेष टास्क फोर्स ने दिनभर छापेमारी करके बिरयानी के दर्जनों सैंपल भरे। वहीं, हरियाणा में पहली बार इस तरह की कार्रवाई की गई है।
विपक्षी नेताओं ने सरकार की इस कार्रवाई को अन्य मामलों से ध्यान भटकाने वाला और आरएसएस को एजेंडा थोपे जाने वाला बताया है। राज्य के गो सेवा आयोग ने पुलिस को मुस्लिम बहुल मेवात जिले में दुकानों से बिरयानी के सैंपल लेने को कहा है। पुलिस का काम यह जांचने का है कि कहीं बिरयानी बनाने में गोमांस का प्रयोग तो नहीं हो रहा।

बिरयानी में बीफ की जांच को लेकर बवाल
Beef Controversy
- फोटो : अमर उजाला
गो सेवा आयोग के चेयरमैन भनी राम मंगला का कहना है कि ऐसा काफी शिकायतें आने के बाद किया गया है। शिकायतें आ रहीं थीं कि लोकल वेंडर गोमांस से बिरयानी बना रहे हैं। डीआईजी भारती अरोड़ा के निर्देशों पर बुधवार सुबह मेवात जिले के कई कस्बों और गांव में बिरयानी की रेहड़ी, फड़ी और दुकानों पर जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
पुलिस ने कार्रवाई से पहले कुछ स्थानीय लोगों से बात की और बिरयानी की दुकानों पर जाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। मंगला के अनुसार आयोग को जो शिकायतें मिली हैं, उनके मुताबिक दुकान वाले चावल के साथ गोमांस मिला देते हैं और ऐसा बिरयानी में ही किया जा रहा है। जिसके चलते यह अभियान शुरू किया गया है। पुलिस को साफ निर्देश दिए गए हैं कि सैंपल में गोमांस की पुष्टि होने पर बेचने वाले को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए।

बिरयानी के धंधे से 10 हजार परिवार जुडे़ हैं
Beef Controversy
- फोटो : अमर उजाला
मेवात में बिरयानी कारोबार से करीब दस हजार परिवार यानी करीब एक लाख लोगों का पेट पलता है। ऐसे में सरकार के इस आदेश से बिरयानी बेचने वाले चिंतित हैं। हरियाणा में 2015 में गोहत्या से जुड़े कानून काफी सख्त कर दिए गए थे। इसमें गोहत्या करने पर 10 साल की सजा और गोमांस बेचने पर 5 साल की सजा का प्रावधान है।
पुलिस से कहा गया है कि जिन-जिन गांवों में बिरयानी बिक रही है, वहां से उनके तुरंत सैंपल उठाना शुरू कर दें। इसकी जांच से पता चलेगा कि बिरयानी में किस पशु का मांस इस्तेमाल किया गया है।
- भारती अरोड़ा, डीआईजी