फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   before bakra eid haryana police in action to make sure no beef in biryani

बकरीद से पहले बिरयानी में बीफ की जांच पर बवाल, दिनभर हुई छापामारी

Thu, 08 Sep 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पुन्हाना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पुन्हाना Updated Thu, 08 Sep 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
before bakra eid haryana police in action to make sure no beef in biryani
Beef Controversy - फोटो : अमर उजाला
बकरीद से पहले हरियाणा में बिरयानी में बीफ की जांच को लेकर बवाल शुरू हो गया है। मेवात के बाजारों में बिकने वाली बिरयानी में बीफ की आशंका के चलते बुधवार को गोरक्षा के लिए गठित विशेष टास्क फोर्स ने दिनभर छापेमारी करके बिरयानी के दर्जनों सैंपल भरे। वहीं, हरियाणा में पहली बार इस तरह की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


विपक्षी नेताओं ने सरकार की इस कार्रवाई को अन्य मामलों से ध्यान भटकाने वाला और आरएसएस को एजेंडा थोपे जाने वाला बताया है। राज्य के गो सेवा आयोग ने पुलिस को मुस्लिम बहुल मेवात जिले में दुकानों से बिरयानी के सैंपल लेने को कहा है। पुलिस का काम यह जांचने का है कि कहीं बिरयानी बनाने में गोमांस का प्रयोग तो नहीं हो रहा। 
विज्ञापन

बिरयानी में बीफ की जांच को लेकर बवाल

before bakra eid haryana police in action to make sure no beef in biryani
Beef Controversy - फोटो : अमर उजाला
गो सेवा आयोग के चेयरमैन भनी राम मंगला का कहना है कि ऐसा काफी शिकायतें आने के बाद किया गया है। शिकायतें आ रहीं थीं कि लोकल वेंडर गोमांस से बिरयानी बना रहे हैं।  डीआईजी भारती अरोड़ा के निर्देशों पर बुधवार सुबह मेवात जिले के कई कस्बों और गांव में बिरयानी की रेहड़ी, फड़ी और दुकानों पर जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

पुलिस ने कार्रवाई से पहले कुछ स्थानीय लोगों से बात की और बिरयानी की दुकानों पर जाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। मंगला के अनुसार आयोग को जो शिकायतें मिली हैं, उनके मुताबिक दुकान वाले चावल के साथ गोमांस मिला देते हैं और ऐसा बिरयानी में ही किया जा रहा है। जिसके चलते यह अभियान शुरू किया गया है। पुलिस को साफ निर्देश दिए गए हैं कि सैंपल में गोमांस की पुष्टि होने पर बेचने वाले को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए।

बिरयानी के धंधे से 10 हजार परिवार जुडे़ हैं

before bakra eid haryana police in action to make sure no beef in biryani
Beef Controversy - फोटो : अमर उजाला
मेवात में बिरयानी कारोबार से करीब दस हजार परिवार यानी करीब एक लाख लोगों का पेट पलता है। ऐसे में सरकार के इस आदेश से बिरयानी बेचने वाले चिंतित हैं।  हरियाणा में 2015 में गोहत्या से जुड़े कानून काफी सख्त कर दिए गए थे। इसमें गोहत्या करने पर 10 साल की सजा और गोमांस बेचने पर 5 साल की सजा का  प्रावधान है।

पुलिस से कहा गया है कि जिन-जिन गांवों में बिरयानी बिक रही है, वहां से उनके तुरंत सैंपल उठाना शुरू कर दें। इसकी जांच से पता चलेगा कि बिरयानी में किस पशु का मांस इस्तेमाल किया गया है। 
- भारती अरोड़ा, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed