मन मोह लेगा ये Video: योग करते-करते बच्ची को लगी भूख तो खाने लगी चॉकलेट, प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
पिता पुनीत वर्मा ने बताया कि यह ईशानी का पहला वीडियो है। वह अखबार से बनी पोशाक पहनना चाहती है। उसे खाने में पिज्जा और आइसक्रीम पसंद है। एलसेना, फ्रोजन और छोटा भीम जैसे कार्टून उसे पसंद हैं। इसके साथ ही उसे क्रिकेट, स्विमिंग और बैडमिंटन खेलने का शौक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साढ़े चार साल की ईशानी वर्मा का विश्व योग दिवस पर योगासन करते लोगों के बीच बैठकर चॉकलेट खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो में यह बच्ची योग सेशन के दौरान एक हाथ से चॉकलेट खा रही है। दूसरे हाथ से योग मुद्रा बना रही है। वीडियो इतना वायरल हुआ है कि पांच दिन पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक करीब 32 लाख लोग देख चुके हैं।
2.23 लाख लोग इसे पसंद कर चुके हैं। 2.43 लाख लोग शेयर कर चुके हैं। वहीं यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। ईशानी वर्मा पंजाब के मोहाली की रहने वाली हैं। वह भवन विद्यालय सेक्टर-33 में नर्सरी कक्षा में पढ़ती हैं। विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में उनके घर के पास पार्क में योग का आयोजन किया गया था। इसमें ईशानी वर्मा ने भी हिस्सा लिया था। इस दौरान जैसे ही उसे भूख लगी तो उसने अपनी जेब से चॉकलेट निकाल कर खाना शुरू कर दिया और दूसरे हाथ से वह योग मुद्रा बनाती रही।
विज्ञापन विज्ञापन
पिता ने पहली बार बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। इसके बाद बड़ी तेजी से यह वायरल हो गया। उनके पिता और माता खुद की एक आईटी कंपनी चलाते हैं। उनके पिता पुनीत वर्मा ने बताया कि यह ईशानी का पहला वीडियो है। वह अखबार से बनी पोशाक पहनना चाहती है। उसे खाने में पिज्जा और आइसक्रीम पसंद है। एलसेना, फ्रोजन और छोटा भीम जैसे कार्टून उसे पसंद हैं। इसके साथ ही उसे क्रिकेट, स्विमिंग और बैडमिंटन खेलने का शौक है।