गुरदासपुर में बेअदबी की घटना: लोगों ने आरोपी को पकड़कर धुनाई की, फिर बनाया बंधक, पुलिस पर लगा गंभीर आरोप
गुरदासपुर में बेअदबी की घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों ने लंगर आयोजित किया था। इसी दौरान एक युवक वहां से गुजरा और पूजा के लिए रखी मूर्तियों के साथ बेअदबी करने लगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरदासपुर में कस्बा दोरांगला में शनिवार को उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब नवरात्र को लेकर स्थानीय लोगों ने लंगर आयोजित करके मूर्तियां स्थापित की थी। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां से गुजरा और पूजा के लिए रखी मूर्तियों के साथ बेअदबी करने लगा। जिसे वहां पर तैनात युवकों ने उसी वक्त पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। लोगों ने आरोप लगाया कि फोन करने पर भी जब पुलिस मौके पर समय से नहीं पहुंची तो उन्होंने खुद आरोपी को बांध दिया। जिसे बाद में पुलिस ने छुड़वाया।
घटना के बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने पर एकत्र लोगों और पुलिस के बीच तकरार हो गई। पुलिस ने आरोपी को थाने लेकर जाने की बात कहीं। बेअदबी से भड़के लोग वहीं पर मामला दर्ज करने की मांग करने लगे। इस दौरान दूसरे समुदाय से संबंधित लोग मौके पर पहुंचे और मामला तूल पकड़ने लगा। तभी गुरदासपुर पुलिस की ओर से मामले की गंभीरता को देखते हुए और हालात बिगड़ते देख भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस मौके पर खुद एसपी (डी) मुकैश, डीएसपी (सिटी गुरदासपुर) सुखपाल सिंह, डीएसपी दीनानगर राजबीर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया।
पुलिस पर ढीली कार्रवाई का आरोप लगाते हुए और बेअदबी के कारण भड़के स्थानीय लोगों ने तत्काल कस्बे को बंद करवा दिया और धरने पर बैठ गए। थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। जिसके बाद एसएसपी के आदेशों पर थाना प्रभारी को ढीली कारवाई करने के चलते लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके साथ पूरी पुलिस टीम ने जगजीत सिंह निवासी दोरांगला के बयान के आधार पर कुलजीत सिंह निवासी नौशहरा थाना दोरांगला के खिलाफ बेअदबी करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि दोपहर 12 बजे के करीब लंगर के दौरान एक व्यक्ति टोटा मोड़ से पैदल आया और आते ही मूर्ति के साथ बेअदबी की।