फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   be aware while using fake income certificate for school admsision

एडमिशन लेने के लिए अगर ये धांधली की तो भुगतना होगा अंजाम, सावधान रहें

Thu, 20 Apr 2017 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Apr 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
be aware while using fake income certificate for school admsision
नर्सरी दाख‌िला प्रक्र‌िया शुरु
स्कूल में एडमिशन के लिए अब अगर आपने ये धांधली की तो कड़ा अंजाम भुगतना पड़ेगा। इसलिए अभिभावकों से अपील है कि वे सावधान रहें। शिक्षा के अधिकार के तहत अगर प्राइवेट स्कूलों में ईडब्ल्यूएस कोर्ट की सीटों के लिए गलत आय प्रमाण पत्र दिया गया तो स्कूल प्रबंधन उसका नाम काट सकता है। उस अभिभावक पर धारा 171 और 191 के तहत केस भी दर्ज हो सकता है। इसमें आरोपी को तीन साल की सजा हो सकती है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से ये गाइडलाइन जारी की गई हैं। इनमें कहा गया है कि अगर किसी अभिभावक की वार्षिक आय 1.50 लाख रुपये है तो उसका दाखिला शिक्षा के अधिकार के तहत ईडब्ल्यूएस कोटे में हो सकता है। अगर आय 1.50 लाख रुपये के ऊपर होती तो गलत  आय प्रमाण पत्र देने पर स्टूडेंट का नाम प्राइवेट विद्यालय अपने स्तर पर काट सकता है। यह सूचना अभिभावक आय प्रमाण पत्र बनवाते समय गलत न दे, इस पर नकेल कसने के लिए शिक्षा विभाग ने यह रास्ता अख्तियार किया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के स्कूल एजूकेशन के डायरेक्टर रूबिंदर जीत सिंह बराड़ ने बताया कि करीब पांच से छह स्कूलाें में इस तरह के मामले सामने आए हैं। इसके बाद चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से इसकेे बाद यह फैसला लिया गया है। अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी होगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर बच्चों को गलत आय प्रमाण पत्र दिया जाएगा तो भारतीय दंड संहिता 1860 केे तहत धारा 171 और 191 के तहत केस दर्ज कर तीन साल की सजा होगी। अगर बच्चा सामान्य श्रेणी में हो तो स्कूल उससे फीस वसूल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed