फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BCI should settle the cases against High Court Bar President and Secretary within two months: High Court

हाईकोर्ट बार प्रधान व सचिव के खिलाफ मामलों का दो माह में निपटारा करे बीसीआई : हाईकोर्ट

Sat, 10 Aug 2024 07:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
BCI should settle the cases against High Court Bar President and Secretary within two months: High Court
चंडीगढ़। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रधान विकास मलिक और सचिव स्वर्ण सिंह पर भ्रष्टाचार व अन्य आरोपों को लेकर बार काउंसिल ऑफ पंजाब-हरियाणा से मामला बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) तक पहुंचने पर हाईकोर्ट ने संतुष्टि जताते हुए जनहित याचिका का निपटारा कर दिया है। हाईकोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया को इस मामले का दो माह के भीतर निपटारा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान विकास मलिक व महासचिव स्वर्ण सिंह के खिलाफ बार के फंड के दुरुपयोग को लेकर याचिका दाखिल की गई थी। इस मामले में याची नोटिस सर्व करवाने के लिए प्रधान कार्यालय में गए थे और कथित तौर पर विकास मलिक व अन्य ने याची वकीलों से हाथापाई व मारपीट की। इसे लेकर 1 जुलाई को एफआईआर भी दर्ज की गई थी। मामला दोबारा सुनवाई के लिए पहुंचा तो हाईकोर्ट ने इसे बहुत गंभीरता से लेते हुए एफआईआर की निगरानी करने का चंडीगढ़ के एसएसपी को आदेश दिया था। यह भी निर्देश दिया था कि आवश्यक अन्य धाराएं भी एफआईआर में जोड़ी जाएं। फंड के दुरुपयोग के मामले का हाईकोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा को जल्द से जल्द निपटारे का आदेश दिया था। बार काउंसिल ने प्रधान व सचिव दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया था। इस मामले में दोनों ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया की शरण ली थी, जहां दोनों को अंतरिम राहत देते हुए बीसीआई ने राज्य बार काउंसिल के आदेश पर रोक लगाते हुए आगे सुनवाई न करने का आदेश दिया था। जनहित याचिका पर सुनवाई शुरू हुई तो हाईकोर्ट को मामला बीसीआई के पास पहुंचने की जानकारी दी गई। हाईकोर्ट ने कहा कि हमें उम्मीद है कि बीसीआई इस मामले का दो माह के भीतर निपटारा कर देगी। ऐसा करते हुए इस बात का ध्यान रखा जाए कि सौहार्द का माहौल खराब न हो। इसके साथ वकीलों से भी अनुरोध किया कि यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed