{"_id":"5ec58a298ebc3e90846660af","slug":"bbmb-peon-died-in-suspicious-circumstances-chandigarh-news-pkl375755115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएमबी के चपरासी की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएमबी के चपरासी की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 36 स्थित एक मकान में 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को जीएमएसएच 16 पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी सुभाष के रूप हुई है। सेक्टर 36 थाना पुलिस सीआरपीसी 174 के तहत मामले की छानबीन शुरू कर दी। सुभाष का कोविड-19 सैंपल लेकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुभाष को काला पीलिया था। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
घटना बुधवार दोपहर की है। सेक्टर 36 स्थित मकान नंबर 25 में सुभाष अकेले रहते थे। वह सेक्टर 19 स्थित भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) में चपरासी थे। बताया गया कि वह दो दिन से अपने दफ्तर नहीं पहुंचे थे। दफ्तर के कर्मियों ने सुभाष के मोबाइल पर संपर्क कर दफ्तर ना आने का कारण पूछना चाहा, लेकिन फोन पर किसी ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद सेक्टर 36 स्थित सुभाष के घर के आसपास के लोगों से जानकारी ली गई। घर के आसपास गंध आने की वजह से मामला संदिग्ध लगा। दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो सुभाष बेड पर संदिग्ध परिस्थितियों में थे। उन्हें जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।