फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bazaars adorned on Dhanteras .. Crowded rush to buy jewelery and utensils

धनतेरस पर सजे बाजार.. आभूषण और बर्तनों की खरीदने के लिए उमड़ी भीड़

Wed, 11 Nov 2020 08:57 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Bazaars adorned on Dhanteras .. Crowded rush to buy jewelery and utensils
धनतेरस के उपलक्ष्य में बाजारों में उमड़ी भीड़। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। धनतेरस के लिए सिटी ब्यूटीफुल के बाजार सज गए हैं। बुधवार को भी दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिली। लोग अपनी मनपसंद के बर्तन और अन्य सामान खरीदने में मशगूल थे। लोग सोने और चांदी की खरीदारी कर रहे हैं। हर वर्ग के ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने हर प्रकार के आभूषण रखे हैं। सेक्टर- 22 के व्यापारी राजेश वर्मा ने बताया कि धनतेरस के उपलक्ष्य में डायमंड की ज्यादा मांग हो रही है। इसमें अंगूठी, टॉप्स और कान की बाली को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है। कोरोना के कारण केवल 20 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिन्होंने सोने की खरीदारी नहीं की है। लॉकडाउन में लोगों को ज्यादा ना बुलाने के कारण शादियों में काफी बचत हुई है। उसी बचत से लोग सोने की खरीदारी के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। सभी प्रकार के ग्राहकों को देखते हुए हल्की ज्वेलरी 10 हजार से शुरू हैं।
विज्ञापन

मध्यम वर्ग चांदी के सिक्कों की कर रहा खरीदारी
राजेश वर्मा ने कहा कि मध्यम वर्ग के लोग चांदी के सिक्कों की खरीदारी कर रहा है। वे अलग-अलग प्रकार की ज्वेलरी जैसे सोने- चांदी की चेन, कोका और अंगूठी को पसंद कर रहे हैं। सेक्टर- 19 के एक व्यापारी का कहना है कि कोरोना के कारण सोने की मांग काफी कम है।
विज्ञापन

पीतल और तांबे की भी मांग बढ़ी
लेजर वर्क वाले बर्तन की भी मांग भी की जा रही है। इसमें लेजर से फूल आदि का डिजाइन बना हुआ है। पीतल के बर्तन 500 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। तांबे के बर्तन में पानी की गुणवत्ता अच्छी रहती है। इसलिए तांबे के बर्तन को भी खरीदा जा रहा है। सेक्टर-20 के बर्तन कारोबारी ने बताया कि चांदी की परत वाले डिनर सेट को भी लोग पसंद कर रहे हैं। इनकी कीमत 17 हजार से शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांच के बर्तन कर रहे आकर्षित
कांच के बर्तन भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। क्रोकरी की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ दिखाई दी। सेक्टर- 19 के व्यापारी नरेश ने बताया कि क्रोकरी में छोटे से लेकर बड़े हर सामान की काफी मांग है। हर वर्ग इसे आसानी से खरीद सकता है। 130 रुपए से लेकर लाखों रुपए तक की क्रोकरी की आइटम बाजार में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed