फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab BJP president request farmer to stop protest

पंजाब : बठिंडा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, कहा- कुर्सियां तोड़ने वाले किसान नहीं गुंडे थे 

Sat, 26 Dec 2020 02:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 26 Dec 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
Punjab BJP president request farmer to stop protest
बठिंडा में पंजाब भाजपा अध्यक्ष के दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भारतीय जनता पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा शनिवार को बठिंडा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती समागम स्थल पर तोड़फोड़ करने वालों पर जब तक पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तब तक मैं बठिंडा में रहूंगा। 

विज्ञापन


शर्मा ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने हमला किया था वे किसान नहीं थे बल्कि गुंडा तत्व थे। अश्वनी शर्मा शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बठिंडा पहुंचे। जिस होटल में शर्मा रुके थे उसे पुलिस ने चारों ने तरफ से घेर रखा था। होटल जाने वाले हर रास्ते पर नाकाबंदी की गई थी। वहीं शर्मा के पहुंचने की जानकारी मिलते ही किसानों ने मित्तल मॉल के बाहर धरना लगा दिया। 
विज्ञापन

 

शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा को कई जगह किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। बठिंडा में किसानों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में घुसकर कुर्सियां आदि तोड़ दी थी। शुक्रवार के प्रदर्शन से अलर्ट जिला पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए। शर्मा की सुरक्षा को लेकर उक्त एरिया को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया है। अश्वनी शर्मा के आने को लेकर जिला पुलिस की ओर से विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी कर करीब 900 पुलिस कर्मी तैनात किए। वहीं शर्मा का विरोध करने के लिए किसान भी मित्तल मॉल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि समागम में खलल डालने को लेकर पुलिस की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। पुलिस की मौजूदगी में कांग्रेस की शह पर हमला किया गया। मुख्यमंत्री के राज में प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। 

उन्होंने कहा कि किसानों ने जब कृषि कानूनों का विरोध शुरू किया था तब उनकी किसान नेताओं के साथ पंजाब में बैठक हुई थी। बैठक में किसानों ने अपनी तीन मांगें एमएसपी, मंडीकरण, एसडीएम पर अदालत में केस करने की बात रखी थी। इसे केंद्र सरकार ने मानते हुए कृषि कानूनों में संशोधन की बात कही थी लेकिन किसान कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। किसानों को अपनी जिद छोड़ देश के भले के लिए आंदोलन खत्म कर देना चाहिए। 


सुखबीर बादल के बयान पर शर्मा ने कहा कि सुखबीर गलत बयान देकर पंजाब में अकाली दल की साख को बचाना चाहते हैं। बठिंडा के एसएसपी भूपिंदर जीत सिंह ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए 900 पुलिस कर्मी शहर के विभिन्न नाकाबंदी प्वाइंट पर तैनात किए गए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed