{"_id":"665ee7eebc1345eaf504ad61","slug":"bathinda-lok-sabha-election-result-2024-akali-dal-harsimrat-kaur-badal-won-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda Lok Sabha Result 2024: अकाली दल ने पारंपरिक सीट बचाई, बठिंडा से हरसिमरत चौथीं बार पहुंचीं संसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda Lok Sabha Result 2024: अकाली दल ने पारंपरिक सीट बचाई, बठिंडा से हरसिमरत चौथीं बार पहुंचीं संसद
Tue, 04 Jun 2024 06:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 04 Jun 2024 06:16 PM IST
सार
हरसिमरत कौर बादल शिरोमणि अकाली दल की एक सीट बचाने में कामयाब रही हैं। वे चौथी बार बठिंडा से सांसद बनी हैं।
विज्ञापन
बठिंडा से जीती हरसिमरत कौर बादल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा सीट बठिंडा से अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल लगातार चौथी बार जीत गई हैं। मंगलवार को मतगणना के दौरान हरसिमरत कौर बादल पहले राउंड से ही आगे रहीं। हालांकि मौड़ और बठिंडा शहरी में वे पीछे थीं। हरसिमरत कौर बादल ने आप सरकार के मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां को पचास हजार से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
तीन बार रह चुकी हैं सांसद
हरसिमरत कौर बादल ने 2009 में पहली बार लोक सभा चुनाव लड़ा था और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंदर सिंह को एक लाख बीस हजार से अधिक मतों से हराकर जीत प्राप्त की थी। इसके बाद हरसिमरत कौर बादल ने 2014 में कांग्रेस नेता और अपने देवर मनप्रीत सिंह बादल को 19 हजार 395 मतों से हराया। 2019 में हरसिमरत कौर बादल ने कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को 21 हजार 722 मतों से हराया था। अब चौथी बार हरसिमरत ने आप के मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां को पचास हजार से अधिक मतों से मात दी और चौथी बार संसद में पहुंचीं।
विज्ञापन
लंबी हलके से भी मिली बड़ी लीड
गुरमीत सिंह खुड्डियां के विधान सभा क्षेत्र लंबी से हरसिमरत कौर बादल को नौ हजार से अधिक लीड प्राप्त हुई है। खुड्डियां 2022 के विधान सभा चुनाव में पांच बार के मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल को लंबी सीट से हराकर पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद वे आप सरकार में मंत्री बनाए गए।
विज्ञापन
बठिंडा शहरी से भाजपा को मिलती रही लीड
बठिंडा शहरी हलके से हरसिमरत कौर बादल पिछड़ गई। इससे पहले दो बार के चुनाव में भी शहर से हरसिमरत को वोट कम होते गए। मंगलवार को जब मतों की गिनती चल रही थी तो भाजपा ने शहरी क्षेत्र से लीड की थी।
कांग्रेस एवं भाजपा तीसरे चौथे नंबर पर रही
बठिंडा सीट पर इस बार मुख्य मुकाबला शिअद एवं आप प्रत्याशी के बीच रहा। जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू और भाजपा के प्रत्याशी परमपाल कौर तीसरे चौथे नंबर पर रहे।