{"_id":"e67ef848cb731016ca113aec1ec8e78d","slug":"batala-clue-find-missing-boy-against-jam-gt-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक के परिजनों ने दो घंटे जाम किया जीटी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक के परिजनों ने दो घंटे जाम किया जीटी रोड
अमर उजाला, बटाला
Updated Fri, 08 Aug 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबीस दिन से लापता युवक का सुराग न मिलने और आरोपी चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज न होने पर युवक के परिजनों ने शुक्रवार को गांधी चौक पर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी लापता युवक मन्नी शर्मा के चार साथियों के अलावा फैक्टरी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। दो घंटे लगे जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसपी डी विपिन चौधरी के मामला दर्ज करने के आश्वासन पर जाम खोला गया।
जानकारी के अनुसार लापता युवक के परिजनों ने छह अगस्त को पुलिस को चेतावनी दी थी कि पुलिस मन्नी के साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करे। ऐसा न करने पर आठ अगस्त को गांधी चौक पर चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद भी इंसाफ नहीं मिला तो एसएसपी कार्यालय के सामने लापता युवक मन्नी शर्मा के माता पिता आत्मदाह को मजबूर होंगे। परिजनों ने बताया कि चेतावनी के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया इसलिए उन्हें मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ा।
15 जुलाई को एक फैक्टरी में का करने वाला मन्नी शर्मा अपने साथियों के साथ नजदीकी नहर अलीवाल में नहाने गया था। कुछ देर बाद मन्नी के एक दोस्त ने मन्नी के पिता किरण कुमार शर्मा और माता सुनीता शर्मा को घर आकर सूचना दी कि मन्नी नहर में डूब गया है।
परिजनों ने नहर पर जाकर देखा तो वहां से केवल मन्नी की पैंट, कमीज और मोबाइल मिला। पर्स गायब था। परिजनों ने कई गोताखोरों से तलाश करवाई लेकिन मन्नी का कोई सुराग नहीं लगा। शव न मिलने के कारण परिजन उसके चारों साथियों पर संदेह जता रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान जाम से परेशान एक निहंग सिंह और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हो गया। निहंग सिंह ने अपनी तलवार निकाल ली। मामला हिंसक होता इससे पहले ही पुलिस ने निहंग सिंह को शांत करवा कर भेज दिया। निहंग सिंह का कहना था कि बटाला के लोग रोज-रोज जीटी रोड पर जाम लगा देते हैं। गांधी चौक पर प्रदर्शन के कारण बेकसूर लोगों को परेशानी होती है।