{"_id":"577552724f1c1b3b1e79acfc","slug":"bashindey-truck-driver-retunr-missing-laptop-laptop-missing-in-chandigarh-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ड्राइवर को मिले दो लैपटॉप, लौटा कर पेश की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ड्राइवर को मिले दो लैपटॉप, लौटा कर पेश की मिसाल
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 02 Jul 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने बताया कि हिमाचल दिवस पर लैपटॉप आवंटन नहीं हो सकेगा।
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक लाख रुपये के दो लैपटॉप वापस कर ट्रक ड्राइवर ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। जानकारी के मुताबिक मोहाली निवासी महबूब खान ड्राइवर को ट्रिब्यून चौक पर लावारिस हालात में एक बैग मिला था। बुधवार देर रात करीब एक बजे पंचकूला निवासी अशोक कुमार अपने परिवार के साथ दिल्ली से लौटे थे। चौक पर उतर कर उन्होंने ऑटो लिया और पंचूकला घर पहुंच गए। घर पहुंचकर पता चला कि उनके तीन में से एक बैग कहीं छूट गया है। जिसके बाद उन्होंने सेक्टर 31 में शिकायत दी कि उनका एक बैग ट्रिब्यून चौक पर ही छूट गया।
बैग में दो लैपटॉप और अन्य सामान था। पुलिस ने शिकायत पर डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अशोक कुमार की पत्नी सुदर्शना ने बताया कि वीरवार शाम को करीब 6 बजे मोहाली से फोन आया। फोन पर महबूब खान ने बताया कि उनका बैग उसके पास है, जिसमें दो लैपटॉप हैं। इसके बाद अशोक कुमार पुलिस को साथ लेकर गए और महबूब से बैग लेकर आए। महबूब ने बताया कि रात को वह अपने ट्रक में दूध की सप्लाई लेकर जा रहा था। तभी उसने चौक पर लावारिस बैग देखा। बैग उसने अपने पास रख लिया और किसी तरह मालिक का नबंर ढूंढ कर फोन कर बैग वापस दिया। अशोक कुमार का कहना है कि वह आईटी पार्क में एक आईटी कंपनी में काम करते हैं। दोनों लैपटॉप में कंपनी का काफी अहम डाटा था। अगर वह लैपटॉप न मिलते तो उनकी नौकरी भी जा सकती थी।