फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Basant Panchami, Goddess Saraswati, Chandigarh

विमान पर सवार होकर लद्दाख जाएंगी मां सरस्वती

Fri, 31 Jan 2014 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 31 Jan 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
Basant Panchami, Goddess Saraswati, Chandigarh
विमान पर सवार होकर विद्या की देवी मां सरस्वती लद्दाख जाएंगी। वहां पर सैनिक उनकी पूजा करेंगे। मां की प्रतिमा सेक्टर-47 स्थित कालीबाड़ी में तैयार हो रही है। इसके लिए प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


चार फरवरी को बसंत पंचमी है। बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा की जाती है। सेक्टर-47 में तैयार हो रही प्रतिमाओं को पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न शहरों के अलावा चंडीगढ़, श्रीनगर, जम्मू सहित अन्य इलाकों में भक्त ले जाएंगे और प्रतिमाओं की पूजा करेंगे।
विज्ञापन


बन रहीं प्रतिमाएं छह इंच से लेकर नौ फूट तक हैं। इनका अलग अलग डिजाइन है। आकर्षक परिधान में मां को सजाया जा रहा है। इसके लिए दो महीना से छह मूर्तिकार लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सजावट का सामान कोलकाता से मंगाया गया है। प्रतिमाओं का शुल्क चार सौ रुपये से लेकर दस हजार तक है। बड़ी प्रतिमाओं को स्थानीय लोग अधिक पसंद करते हैं।

दूर के लिए भेजी जानी वाली प्रतिमाओं को सावधानी पूर्वक पैक किया जा रहा है। कालीबाड़ी में छोटी बड़ी मिलाकर करीब 120 प्रतिमाएं बनाई गई है।

प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रतिमाओं में अलग अलग डिजाइन है। मां की प्रतिमा लद्दाख जा रही है। शुक्रवार को विमान से जाएंगी। वहां के लोगों ने मां की प्रतिमा का आर्डर दिया था। प्रतिमा तैयार कर दिया गया है। सैनिक मां की प्रतिमा की पूजा करेंगे।
खोकन अधिकारी, मूर्तिकार, कालीबाड़ी सेक्टर-47 चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed