फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bars cinema halls and malls will open at 50 percent capacity in Amritsar

अमृतसर में नो मास्क-नो सर्विस: रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू, बार, सिनेमा हॉल व मॉल 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे

Tue, 04 Jan 2022 05:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/जालंधर Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Jan 2022 05:52 PM IST
सार

अमृतसर में बिना मास्क आपको कोई सेवा नहीं मिलेगी। होटल, बार, सिनेमा हॉल और मॉल्स भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। रात्रि कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bars cinema halls and malls will open at 50 percent capacity in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

अमृतसर में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक गैर-जरूरी आवाजाही पर रोक रहेगी। रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यहां 'नो मास्क, नो सर्विस' के सिद्धांत का पालन किया जाएगा। अमृतसर के उपायुक्त ने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी-अपनी ड्यूटी पर रिपोर्ट करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन यह कदम उठा रहा है। बार, सिनेमा हॉल, मॉल, रेस्तरां, स्पा और वातानुकूलित बसें 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित होंगी। इस दौरान कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण अनिवार्य है। स्विमिंग पूल और जिम बंद रहेंगे। पूरी तरह से टीकाकृत कर्मचारियों को ही सरकारी व निजी कार्यालयों में जाने की अनुमति होगी।

विज्ञापन


रात 11 बजे से कर्फ्यू लगाने की उठी मांग
जालंधर में नाइट कर्फ्यू ने होटल एवं रेस्तरां प्रबंधकों की परेशानी बड़ा दी है। रात 10 बजे के बाद होटल एवं रेस्तरां बंद करने होंगे और सरकार की नई कोविड गाइडलाइन के मुताबिक होटल व रेस्तरां को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोल सकते हैं। इस वजह से होटल इंडस्ट्री के मालिकों पर चिंता की लकीरें नजर आने लगी हैं। 
विज्ञापन


होटल कारोबारियों के अनुसार पहले ही होटल व रेस्तरां इंडस्ट्री ने नववर्ष पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए थे। अभी इंडस्ट्री का 70 प्रतिशत कारोबार पटरी पर आया था। अब कर्फ्यू लगने से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने पर कारोबार 30 प्रतिशत तक रह जाएगा। होटल व रेस्तरां का कारोबार रात के समय होता है, जब शहरवासी इन जगहों पर डिनर करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ जालंधर के सदस्यों ने सरकार से रात्रि कर्फ्यू 11 बजे से लगाने की मांग की। रात 10 बजे कर्फ्यू की घोषणा से रात नौ बजे ही होटल बंद करने की तैयारी शुरू हो जाएंगी। लोग रात आठ से नौ बजे के बीच होटल व रेस्तरां का रुख करते हैं। फिलहाल होटल प्रबंधन स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं।  
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed