फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   barar says about captain, amrinder singh, lover aroosa aalam at jalandhar,

कैप्टन की महिला मित्र को लेकर दिग्गज नेता के विवादित बोल

Sat, 13 Aug 2016 07:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर
अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर Updated Sat, 13 Aug 2016 07:57 PM IST
विज्ञापन
barar says about captain, amrinder singh, lover aroosa aalam at jalandhar,
aroosa aalam, captain, barar - फोटो : amar ujala
कैप्टन अमरिंदर सिंह की पाकिस्तानी महिला मित्र को लेकर दिग्गज नेता जगमीत बराड़ ने विवादित बयान दिया है। पंजाब-लोक हित अभियान के कनवीनर जगमीत बराड़ ने शनिवार को जालंधर में कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैप्टन के पास विदेशों में काफी जायदाद है। उन्होंने अपनी पाकिस्तानी मित्र अरुसा को बाकायदा दुबई में एक पैंट हाउस गिफ्ट कर रखा है। पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ ने अपने साथी गौतमबीर सिंह के साथ जालंधर में पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस और शिअद दलितों को भी इस्तेमाल कर फेंक रही है। पंजाब की जनसंख्या का करीब 34 प्रतिशत होने के बावजूद दलितों को कभी भी पंजाब की सियासत में महत्व नहीं दिया गया।
विज्ञापन


बराड़ ने दलितों को नजरअंदाज किए जाने के लिए सामंतवाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि अकाली दल का कभी भी दलित प्रधान या वरिष्ठ नेता नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि कैप्टन व उनकी टीम ने योजना के तहत दूलो, केपी, चरणजीत चन्नी, संतोष चौधरी जैसे लोगों को दबाने का काम किया। बराड़ ने कहा कि कैप्टन की गैर कानूनी जायदाद दुबई, लंदन और पाकिस्तान में है। बराड़ ने आरोप लगाया कि स्विस और दुबई बैंक के खातों के लिए पता नया मोती बाग पैलेस, पटियाला है। बराड़ ने कहा कि कैप्टन ने सेंट्रल लंदन (ट्रेवर सेंट, नाइटब्रिज, लंदन एसडब्ल्यू 7 1डीयू), निकट बरमिंघम पैलेस में एक घर भी खरीदा था। कैप्टन के पास स्कॉटलैंड में एक निजी इस्टेट भी है, जहां वह मछली पालन व शिकार के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed