{"_id":"05a0c178e90eeced84dd19723a42933b","slug":"bansal-shown-black-flags-five-aap-worker-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंसल को काले झंडे दिखाने पर 5 'आप' वर्कर ध्ारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंसल को काले झंडे दिखाने पर 5 'आप' वर्कर ध्ारे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Mar 2014 02:22 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए सेक्टर 25 कालोनी में डोर टू डोर प्रचार कर रहे सांसद पवन कुमार बंसल को आम आदमी पार्टी कार्यकताओं ने काले झंडे दिखाए।
विज्ञापन
उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। यह देख कांग्रेसी वर्कर भी आप के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख सेक्टर-24 चौकी पुलिस ने आप के पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। बाद में चौकी में कुछ देर तक समझाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
आप कार्यकता झंडे लेकर सांसद पवन कुमार बंसल के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आप कार्यकता ने कहा कि चंडीगढ़ से चुनाव आप पार्टी ही जीतेगी।
कांग्रेस सरकार ने तो भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस सरकार के ज्यादातर मंत्री भ्रष्टाचार मामले में फंसे हुए है।
इतने में कांग्रेस कार्यकता भी आप पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख सेक्टर 24 चौकी पुलिस ने आप पार्टी के पांच कार्यकताओं को राउडअपकर चौकी लेकर आए। उन्होंने आप कार्यकताओं को समझाया और बाद में उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन