फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bansal's relatives relief, land dispute appeals dismissed

बंसल के रिश्तेदारों को हाईकोर्ट से मिली राहत

Fri, 31 Jan 2014 08:48 AM IST
सुमेश ठाकुर/डिजिटल टीम, चंडीगढ़
सुमेश ठाकुर/डिजिटल टीम, चंडीगढ़ Updated Fri, 31 Jan 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
Bansal's relatives relief,  land dispute appeals dismissed

पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के रिश्तेदारों को राहत मिल गई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जीरकपुर में जेटीएल एजूकेशनल ट्रस्ट को जमीन लीज में देने के खिलाफ दाखिल याचिका रद कर दी है।

विज्ञापन


मोहाली के हरशिंदर सिंह ने इस मामले में याचिका दाखिल की थी। याचिका में ग्राम पंचायत के  6 जुलाई 2010 के प्रस्ताव और 3 दिसंबर 2010 की लीज डीड को रद करने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन


याचिका में आरोप लगाया गया था कि पूर्व मंत्री के रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए यह डीड की गई। वीरवार को मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस संजय किशन कौल पर आधारित डबल बेंच ने सभी पक्षों को सुनने के बाद याचिका को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा गया जीरकपुर में जेटीएल एजूकेशन फाउंडेशन ट्रस्ट को 99 साल के लिए 21.26 एकड़ जमीन लीज पर देना गैरकानूनी है।

हाईकोर्ट ने इस मामले पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने विजिलेंस जांच के आदेश जारी किए थे।

विजिलेंस ने अपनी रिपोर्ट में पूर्व मंत्री के रिश्तेदारों और फाउंडेशन के ट्रस्टी मिथन लाल, संदीप गुप्ता और चेतन सिंगला को क्लीन चिट दी है।

रिपोर्ट में कहा गया कि लीज डीड के दस्तावेजों में गलती से 33 की जगह 99 लिख दिया गया। रिपोर्ट में ऐसा करने वाले राजस्व रिश्तेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की सिफारिश की गई।

मामले पर हाईकोर्ट ने एसडीएम को निर्देश जारी किए थे कि इस मामले पर कोई फैसला आ जाने तक सनोली गांव(जीरकपुर) में ट्रस्ट के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी जाए।


हाईकोर्ट ने वीरवार को फैसला सुनाते हुए निर्माण कार्यों पर लगाई गई रोक हटा दी है। उधर, पंजाब सरकार की तरफ से हाईकोर्ट को बताया गया कि गलती करने वाले राजस्व अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed