फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bank strike, 800 crore banking business affected in ludhiana

बैंकों में हड़ताल, लुधियाना में 800 करोड़ का बैंकिंग कारोबार प्रभावित

Tue, 28 Feb 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 28 Feb 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Bank strike, 800 crore banking business affected in ludhiana
बैंकों में हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले मुलाजिमों ने मंगलवार को हड़ताल की। हड़ताल से सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। कई बैंकों के एटीएम में नगदी की किल्लत रही। हड़ताल के कारण आठ सौ से एक हजार करोड़ तक के चेक और ड्राफ्ट की क्लियरिंग प्रभावित रही। 
विज्ञापन


वहीं यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को पटियाला के करीब 2000 बैंक अधिकारी व मुलाजिम हड़ताल पर रहे। एसके गौतम के मुताबिक हड़ताल के कारण जिले के प्राइवेट व सरकारी बैंकों में करीब 600 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन


बैंकों में हड़ताल के कारण न तो ग्राहकों को नगदी का भुगतान हो सका और न ही चेकों की क्लीयरेंस हो सकी। बैंकों में हर तरह का लेन-देन ठप रहा। ज्यादातर एटीएम ड्राई रहे। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह हड़ताल केंद्र सरकार के जनविरोधी बैंकिंग सुधारों के विरुद्ध थी। इस मौके पर एसबीओपी के शेरां वाला गेट स्थित हेडआफिस में बैंक मुलाजिमों व अधिकारियों ने जोरदार रोष प्रदर्शन भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाला में 600 करोड़ का बैंकिंग कारोबार प्रभावित

Bank strike, 800 crore banking business affected in ludhiana
बैंकों में हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
एसके गौतम संयुक्त सचिव एआईबीईए ने बैंकों के मर्जर का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारी हितों का हनन होगा। उन्होंने कर्मचारियों की पेंडिंग पड़ी वेज रिवीजन को लागू करने की मांग की।

साथ ही उन्होंनेे कहा कि बैंकिंग उद्योग में नियमित कार्यों को आउटसोर्स करने का हर प्रयास किया जा रहा है। यह जोखिम से भरा है। विनोद शर्मा, संयुक्त सचिव, एआईबीओए ने कहा कि विमुद्रीकरण के कार्यान्वयन और इसके प्रभाव हर किसी को ज्ञात हैं।

अफसोस की बात है कि दिन और रात की कड़ी मेहनत के बावजूद जहां बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों को कई बार कैश न होने पर ग्राहकों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। वहीं उनसे अतिरिक्त घंटों में काम लेने के बावजूद इसका कोई पैसा नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed