फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bank officer cheated 12 people including former High Court judge of 6.60 crores

बैंक अधिकारी ने हाईकोर्ट के पूर्व जज सहित 12 लोगों से की 6.60 करोड़ की ठगी

Fri, 08 Apr 2022 09:48 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Bank officer cheated 12 people including former High Court judge of 6.60 crores
चंडीगढ़। एक निजी बैंक के अधिकारी द्वारा खाते से पैसे निकालने का बड़ा मामला सामने आया है। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित एचडीएफसी बैंक के अधिकारी सौरभ घोष ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज सहित 12 लोगों से ठगी की। आरोपी ने बैंक खातों से 6 करोड़ 60 लाख रुपये अन्य कंपनियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। इस मामले में आरोपी सौरभ घोष के अलावा बैंक के चार अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। इस मामले की सुनवाई 11 अप्रैल को जिला अदालत में होगी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-27 निवासी कुलदीप सिंह ग्रेवाल ने बताया कि वह वर्ष 2015 में सेवानिवृत्त हुए न्यायाधीश रंजीत सिंह उनके मित्र हैं। उन्हीं के माध्यम से वह आरोपी सौरभ से मिले थे। आरोपी दिल्ली स्थित एक निजी बैंक में काम करता था। उसने उनके बैंक में एक इंपीरिया खाता खोलने की बात कही थी। खाता खुलने के बाद आरोपी ने उनसे 44 लाख रुपये जमा करवाए। उनसे कहा कि वह रकम को विदेशी फंड में निवेश कर 18 प्रतिशत प्रतिवर्ष का लाभ दिलाएगा।
विज्ञापन

आरोपी ने खाते का एसएमएस अलर्ट भी बंद कर दिया था। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उनके खाते से लगातार पैसे किसी अन्य कंपनी के खाते में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि खाते से लगभग 52 लाख 50 हजार रुपये निकाले गए हैं। आरोपी ने शिकायतकर्ता के दोस्त सेवानिवृत्त जज रंजीत सिंह और जज एचएस बेदी के साथ भी ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कुल 12 लोगों को इसी तरह से फंसा कर उनके खातों से 6 करोड़ 60 लाख की रकम अन्य खातों में ट्रांसफर की थी। ठगी के इस मामले में ट्रायल शुरू हो गया है। आरोपियों में सौरभ घोष, मुनमुन घोष, हिमांशु हजरा, दिबिंदू बैनर्जी और इश्तियाक अहमद शामिल हैं। जिला अदालत ने सभी आरोपियों को चार्ज फ्रेम कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed