फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bank manager sold customers data for Rs 14 lakh

बैंक में है पैसा तो सावधान: मैनेजर ने शातिरों को बेचा ग्राहकों का डाटा, एक के खाते से 57 लाख रुपये निकाले

Thu, 21 Sep 2023 12:33 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Sep 2023 12:33 AM IST
सार

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि आरोपी लोगों के बैंक खातों का डाटा बैंक मुलाजिमों की मिलीभगत से खरीदते हैं। शातिरों ने कई जगहों के बैंक खातों से लोगों के लाखों रुपये निकलवाए थे। आरोपियों ने कुछ दिन पहले एनआरआई रमनदीप सिंह गरेवाल के खाते से 57 लाख रुपये उड़ा दिए और अलग-अलग खातों में डाले।

विज्ञापन
Bank manager sold customers data for Rs 14 lakh
पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बैंकों से लोगों का डाटा लेकर लाखों रुपये निकालने वाले साइबर ठग गिरोह के चार शातिरों को पंजाब की लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को खाते का डाटा बैंक के मुलाजिम बेचते हैं। बैंक के मैनेजर ने 14 लाख में डाटा बेचा था। आरोपियों ने एनआरआई रमनदीप सिंह गरेवाल के एचडीएफसी बैंक से डाटा लेकर उनकी जाली मेल आईडी तैयार की और मोबाइल फोन लिंक कर खाते से करीब 57 लाख रुपये की ट्रांजक्शन की।

विज्ञापन


जब एनआरआई को पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत कमिश्नरेट पुलिस को दी। पुलिस की जांच में पता चला कि एनआरआई के खाते का डाटा एचडीएफसी बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर ने बेचा था। पुलिस ने इस मामले में अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो महिलाएं अभी फरार है। वहीं, एचडीएफसी बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर सुखदीप सिंह, गिरोह के सरगना बिहार के जिला गया स्थित चंद्रू आंचल मोहनपुर लथूआ निवासी कुमार लव, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित शास्त्री नगर निवासी नीलेश पांडे और अभिषेक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इनकी फरार साथी हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी किरण देवी और थरीके की स्नेहा की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि आरोपी लोगों के बैंक खातों का डाटा बैंक मुलाजिमों की मिलीभगत से खरीदते हैं। शातिरों ने कई जगहों के बैंक खातों से लोगों के लाखों रुपये निकलवाए थे। आरोपियों ने कुछ दिन पहले एनआरआई रमनदीप सिंह गरेवाल के खाते से 57 लाख रुपये उड़ा दिए और अलग-अलग खातों में डाले। जब एनआरआई रमनदीप को पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पहले बैंक खाते के साढ़े सात लाख रुपये फ्रीज करवाए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कुमार लव से 17,35 हजार नकदी, 1 एप्पल मैकबुक, 4 मोबाइल, 3 चेक बुक, विभिन्न बैंकों के आठ एटीएम कार्ड और एक कार बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदकोट के रहने वाले व्यक्ति के नाम पर लिया सिम

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी काफी शातिर हैं। उन्होंने एनआरआई के खाते से पैसे निकलवाने के लिए फरीदकोट के जैतो स्थित रामूवाला देवी वाली निवासी वकीस सिंह के नाम पर सिम लिया। इसके बाद आरोपियों ने बैंक के खाते लिंक कर पैसे निकलवाए और इसके बाद नंबर किरण देवी के नाम पर पोर्ट करवा दिया। पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने दावा किया कि आरोपियों ने कई ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है। पूछताछ में और खुलासे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed