फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bangladesh won in under-19 Triangular Series

इंडिया-ए को हार से न बचा सकी हरनूर की शतकीय पारी

Tue, 30 Nov 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh won in under-19 Triangular Series
चंडीगढ़। कोलकाता स्थित ईडन गार्डन में खेली जा रही अंडर-19 त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया-ए टीम को बंगलादेश अंडर-19 टीम से एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में फॉर्म में चल रहे चंडीगढ़ के हरनूर सिंह की शतकीय पारी भी कामयाब साबित नहीं हुई।
विज्ञापन

इससे पूर्व बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। चंडीगढ़ ने पहले खेलते हुए सलामी बल्लेबाज हरनूर सिंह के 111 रनों की बदौलत टीम ने 245 का सम्मानजनक स्कोर बनाया। हरनूर ने 136 गेंदों की पारी में 12 चौके और एक छक्का जड़ा। कप्तान एसके रशीद ने 30 रन बनाए। वहीं राज अंगद बावा ने दस रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम से महफिजुल इस्लाम (91) की बढ़िया पारी से बांग्लादेश ने ठोस शुरुआत की। वहीं मोहम्मद नरोज (35) और इफ्तिखार हुसैन (34) ने भी ठीक साथ निभाया। मैच में 45वें ओवर तक सात विकेट के नुकसान पर 227 रनों पर संघर्ष कर रही बांग्लादेश की नांव नाबाद महरोब हसन ने 38 रन का योगदान देकर पार लगई और मुकाबला दो विकेट से टीम के नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed