फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ban on drinking hookah in chandigarh clubs

फैसलाः चंडीगढ़ के क्लबों में अब नहीं परोसा जाएगा हुक्का, एडवाइजर परिदा ने जारी किए आदेश

Tue, 13 Oct 2020 10:43 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 13 Oct 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
Ban on drinking hookah in chandigarh clubs
Hookah Bar
चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के सलाहकार मनोज परिदा ने डीसी मनदीप सिंह बराड़ को निर्देश दिए हैं कि वह शहर में हुक्का के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाएं। यह निर्देश शहर के क्लबों और डिस्कोथेक में जमा हो रही युवाओं की भारी भीड़ को देखते हुए दिया गया है।
विज्ञापन


प्रशासक के सलाहकार की तरफ से जारी निर्देश में कोरोना के फैलने का जिक्र किया गया है। परिदा ने कहा है कि धूम्रपान करने वालों में कोरोना संक्रमण की आशंका ज्यादा रहती है, क्योंकि सिगरेट के सेवन में अंगुलियां और होठ संपर्क में आती हैं और यह संक्रमण फैलाने का कारण हो सकता है।
विज्ञापन


धूम्रपान करने वाले पहले से फेफड़े संबंधी रोग के शिकार हो सकते हैं, जो कोरोना संक्रमण की स्थिति में ज्यादा गंभीर साबित हो सकता है। धूम्रपान से जुड़े वाटर पाइप में नली का इस्तेमाल होता है और इसे एक दूसरे के साथ साझा किया जाता है, जो संक्रमण का कारण हो सकता है। इसलिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत इस पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में डीसी की तरफ से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद सभी होटल, रेस्टोरेंट, बार, पब और डिस्को समेत सभी सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू वाला हुक्का, हर्बल हुक्का, वाटर पाइप और अन्य सभी तरह के हुक्का के इस्तेमाल पर रोक लगा दी जाएगी।

डिस्कोथेक में उड़ रहीं सामाजिक दूरी की धज्जियां
चंडीगढ़ प्रशासन को बीते दिनों यह भी शिकायत मिली थी कि चंडीगढ़ के विभिन्न डिस्कोथेक में सामाजिक दूरी के नियम की खूब धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसको लेकर भी प्रशासन ने यह तय किया था कि आने वाले दिनों में डिस्कोथेक के अंदर निरीक्षण किया जाएगा और जहां भी कोरोना संक्रमण को देखते हुए जारी किए गए नियमों की अवहेलना होती मिलेगी, वहां कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासक के सलाहकार ने इस संबंधी भी डीसी मनदीप सिंह बराड़ को निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार प्रशासन की तरफ से आने वाले दिनों में शहर के विभिन्न क्लब और डिस्कोथेक में औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।


मैंने डीसी को निर्देश दिए हैं कि वह कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत हुक्का के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाएं। डीसी इस संबंध में आगे की कार्रवाई करेंगे।
- मनोज परिदा, सलाहकार, चंडीगढ़ प्रशासक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed