फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ban on advertisements of tobacco and betel nut, letter written to the Ministry of Health

तंबाकू व सुपारी पदार्थों के विज्ञापनों पर लगे प्रतिबंध, स्वास्थ्य मंत्रालय को लिखा पत्र

Thu, 21 Apr 2022 07:03 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Ban on advertisements of tobacco and betel nut, letter written to the Ministry of Health
चंडीगढ़। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने स्वास्थ्य मंत्रालय को तंबाकू व सुपारी पदार्थों के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगवाने के लिए पत्र लिखा है। पत्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य शिक्षा और अनुसंधान के लिए सामरिक संस्थान (साइफर) ने संज्ञान में लाया है कि पान मसाला में सुपारी एक नशीला और कार्सिनोजेनिक उत्पाद होता है। यह हमेशा धूम्रपान रहित तंबाकू उत्पाद के साथ मिलाया जाता है जो उपभोग में हानिकारक है। कानून इन उत्पादों के विज्ञापनों को प्रतिबंधित करता है इसलिए उनके विपणक ने इसे परोक्ष रूप से विज्ञापित करने के तरीके खोजे हैं। पान मसाले के सेवन से कैंसर व अन्य भयानक बीमारियां सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

साइफर के डायरेक्टर डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि पान मसाला उद्योग की मार्केटिंग रणनीति के दो मुख्य रूप ब्रांड एक्सटेंशन और मशहूर हस्तियां हैं। यहां फिल्मी सितारे भूमिका निभाते हैं। गुटखे के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगने के बाद उद्योग नए तरीके से इसका विज्ञापन कर रहे हैं। इसमें गुटखे की ब्रांड सुपारी या माउथ फ्रेशनर का विज्ञापन सेलिब्रेटी की मदद से पेश करती है। बाजार में उस ब्रांड का माउथ फ्रेशनर की बजाय गुटखा ही बेचा जा रहा है। ऐसे दोगले तरीके से विज्ञापन कर लोगों में तंबाकू और गुटखा सेवन के लिए प्रचार किया जाता है। सादे पान मसाला में सुपारी, कत्था और खुशबू के लिए कई पदार्थ मिलाए जाते हैं। ये भी लोगों की सेहत के लिए हानिकारक है। सादे पान मसाले में इस्तेमाल सुपारी से भी कैंसर होता है और इससे नशे की लत भी लग जाती है। उन्होंने कहा कि इसके विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगवाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ सभी आईएमए और सेलिब्रिटी को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed