फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Balwinder Singh Bittu, a witness in the Beant Singh murder case, has again sought security.

Chandigarh News: बअंत सिंह हत्याकांड के गवाह बलविंदर सिंह बिट्टू ने फिर से मांगी सुरक्षा

Wed, 29 Oct 2025 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Balwinder Singh Bittu, a witness in the Beant Singh murder case, has again sought security.

विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह की हत्या के मामले के प्रमुख गवाह बलविंदर सिंह उर्फ बिट्टू ने अपनी सुरक्षा बहाल करने की मांग की है। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी को पत्र लिखते हुए पहले दी गई पूरी सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल फिर से लागू करने की अपील की है।
बिट्टू ने पत्र में लिखा कि वे इस हत्याकांड के प्रमुख गवाह हैं इसलिए उनकी सुरक्षा केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि न्याय प्रक्रिया की सुरक्षा से भी जुड़ा मुद्दा है। मंगलवार को उन्होंने एसएसपी (ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी) सुमेर प्रताप सिंह से मुलाकात की लेकिन उनके अनुसार उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को भी ज्ञापन सौंपा। बिट्टू ने कहा कि उन्हें अब भी आतंकवादी और कट्टरपंथी संगठनों से जान का खतरा है। ऐसे में सुरक्षा में ढिलाई गंभीर नतीजे दे सकती है।
विज्ञापन

बलविंदर वर्तमान में चंडीगढ़ के एक सरकारी आवास में रह रहे हैं। वहीं, पुलिस अधिकारी ने बताया कि बलविंदर पहले पंजाब में रहते थे इसलिए उन्हें पंजाब की सुरक्षा मिली थी। अब बलविंदर ने कहा कि वह चंडीगढ़ में रहने लगे हैं। ऐसे में अर्जी पर एग्जामिन किया जाएगा। इस संबंध में पंजाब पुलिस से संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिट्टू ने लिखा कि सुरक्षा समीक्षा समूह के 17 फरवरी 2011 के अनुमोदन के तहत उन्हें पहले सुरक्षा दी गई थी। इसमें पांच निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) शामिल थे जिनमें 3 चंडीगढ़ पुलिस से और 2 पंजाब पुलिस से थे। 14 सुरक्षाकर्मी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहते थे। इसके अलावा मोबाइल सुरक्षा के लिए एस्कॉर्ट पीसीआर मोटरसाइकिल और घर के बाहर स्थायी गश्त वाहन लगाया हुआ था। यह सुरक्षा व्यवस्था खतरे की गंभीरता को देखते हुए दी गई थी।

बिट्टू ने मांग की है कि यूटी सिक्योरिटी रिव्यू कमेटी उनकी वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए नई थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट तैयार करे और पहले जैसी सुरक्षा तत्काल बहाल की जाए।

कोट
हमारे पास सुरक्षा के लिए एप्लीकेशन आई है। इसे एग्जामिन किया जाएगा।
- सुमेर प्रताप सिंह, एसएसपी (ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed