{"_id":"65a04875f32fa5a7ea0ad7df","slug":"ball-handed-over-to-congress-aap-high-command-regarding-agreement-in-mayor-elections-chandigarh-news-c-16-sml1026-327138-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मेयर चुनाव में समझौते को लेकर गेंद कांग्रेस-आप हाईकमान के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मेयर चुनाव में समझौते को लेकर गेंद कांग्रेस-आप हाईकमान के हवाले
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में आगामी 18 जनवरी को होने जा रहे मेयर चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच समझौते पर सबकी निगाहें लग गई हैं। शुक्रवार शाम तक इस पर कोई फैसला होने की उम्मीद है। इस संबंध में कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन पहुंचे। शुक्ला ने पार्टी पदाधिकारियों और पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में सभी पार्षदों से उनकी राय ली गई। आधे पार्षद मेयर के लिए समझौता करने और आधे नहीं करने के पक्ष में रहे, जबकि लोकसभा सीट पर सबकी सहमति रही कि यदि आम आदमी पार्टी लोकसभा की सीट कांग्रेस के लिए छोड़ती है तो समझौता कर लेना चाहिए। सभी की बातों को राजीव शुक्ला ने ध्यान से सुना। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार अब दोनों पार्टियों के हाई कमान के पास मामला पहुंच गया है। मेयर चुनाव और कांग्रेस के सीट पर फैसला अब हाईकमान तय करेगी। जानकारी यह भी है कि समझौता होने के पूरे आसार हैं, लेकिन राजनीति में कुछ भी संभव है। भाजपा को दोनों पार्टियों को हराना चाहती है, लेकिन अपनी शर्तों पर। यहीं पर समझौता बाधा बन रहा है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि पार्टी नेताओं से राजीव शुक्ला ने बात की है। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
कांग्रेस भवन में वार रूम का उद्घाटन
राजीव शुक्ला ने सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में लोकसभा चुनाव के लिए वार रूम का उद्घाटन किया। एचएस लक्की ने बताया कि लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए वार रूम बनाया गया है। कांग्रेस भवन पहुंचने पर राजीव शुक्ला और सचिव तजिंदर सिंह बिट्टू का स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। शुक्ला ने स्थानीय संगठन से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनाव एकजुट हो कर लड़ने का आह्वान किया। यह बताते हुए कि 14 जनवरी से राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी का संदेश जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। शुक्ला ने यह भी कहा कि मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने के सवाल को पार्टी की स्थानीय इकाई के साथ परामर्श के बाद जल्द ही हल किया जाएगा।