{"_id":"46fc89f092070402e41a243613f63316","slug":"bajwa-mother-gurbachan-bajwa-funral-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजवा की माता गुरबचन बाजवा को दी अंतिम विदाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजवा की माता गुरबचन बाजवा को दी अंतिम विदाई
ब्यूरो /अमर उजाला, कादियां (गुरदासपुर)।
Updated Fri, 26 Jun 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजारों लोगों ने शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा की मां गुरबचन कौर बाजवा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह 85 वर्ष की थीं।
विज्ञापन
उनके बड़े बेटे ब्रिगेडियर एमपीएस बाजवा ने प्रताप सिंह बाजवा व फतेह जंग सिंह बाजवा ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के समय कादियां से विधायक चरणजीत कौर बाजवा भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
गुरबचन कौर बाजवा के प्रति स्व. सतनाम सिंह बाजवा भी क्षेत्र के प्रमुख सियासी नेता थे। गुरबचन कौर बाजवा की सेहत बीते कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। भोग की रस्म 5 जुलाई को कादियां में होगी।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार के समय विधानसभा में नेता विपक्ष सुनील कुमार जाखड़, विधायक व सचिव एआईसीसी अश्विनी सेखड़ी, विधायक व उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस ओपी सोनी, विधायक व उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस तरलोचन सिंह सूंद, विधायक व उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस संगत सिंह गिल्जियां, उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस सरदूल सिंह बंडाला, उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस डॉ. अमर सिंह, विधायक व महासचिव भारत भूषण आशु, मेजर सिंह भैणी महासचिव प्रदेश कांग्रेस, इकबाल सिंह पूर्व राज्यपाल, संतोष चौधरी पूर्व सांसद, राज कुमार वेरका विधायक, रजनीश कुमार बब्बी विधायक, गुरचेत भुल्लर पूर्व मंत्री, सुखपाल सिंह खैहरा पूर्व विधायक, कंवलजीत सिंह लाली पूर्व विधायक, राम लुभाया पूर्व विधायक, रुमाल चंद पूर्व विधायक, रमन भल्ला पूर्व विधायक, अमरजीत सिंह समरा पूर्व विधायक मौजूद थे।