फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bajwa atteck on akali dal and sukhbir badal

बाजवा ने खुद को बताया अकाली दल के लिए टाइम बम

Fri, 11 Apr 2014 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Fri, 11 Apr 2014 08:27 PM IST
विज्ञापन
bajwa atteck on akali dal and sukhbir badal

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि वह टाइम बम हैं, जो अकाली दल का पंजाब से सफाया कर देगा। उन्होंने अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को खुद का अंत करने वाला बताया।

विज्ञापन


कादियां विधानसभा क्षेत्र से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करने के दौरान बैठकों को संबोधित करते हुए बाजवा ने कहा कि सुखबीर खुद को खत्म करने वाले जेनेटिक बदलाव वाले बीज हैं, जो एक निश्चित समय के बाद अपनी जिंदगी खत्म कर लेता है। अकाली दल प्रमुख की सियासी जिंदगी का अंत नजदीक है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अपने बेटे के खुद को मारने वाले इस चरित्र का अच्छी तरह से पता है, यही कारण है कि वह सुखबीर की जिद के बावजूद सरकार में अपनी जगह नहीं छोड़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सुखबीर को घमंड और अज्ञानता से भरा इंसान करार दिया है, जो चुनावों के बाद के माहौल से डर चुके हैं।

आप और छोटेपुर पर भी साधा निशाना
आम आदमी पार्टी को उन्होंने एक फेल पार्टी करार दिया है, जिसमें शासन चलाने की काबिलियत नहीं है।

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल सिर्फ देश का सामाजिक माहौल और शासन का ढांचा बिगाड़ना चाहते हैं।

उन्होंने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार छोटेपुर को सबसे बड़ा मौकापरस्त करार दिया। आम आदमी पार्टी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी गंभीरता का खुलासा इसी बात से होता है कि इनको गुरदासपुर से सुच्चा सिंह छोटेपुर जैसा मौकापरस्त मिला है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से आप ने दिल्ली के वोटरों को धोखा दिया है, इससे साबित हो गया है कि यह पार्टी जमीनी स्तर पर काम करने से ज्यादा ड्रामेबाजी में विश्वास रखती है।

किसी प्रोग्राम को लागू करने के लिए उचित संगठन व्यवस्था चाहिए, जिसकी इसमें कमी है। उन्होंने कहा कि लोगों के प्रति इनमें गंभीरता की कमी छोटेपुर को खड़ा करने के रूप में सामने आती है, जो बरसाती मेंढक है और कभी किसी पार्टी का बनकर नहीं रहता।


उन्होंने लोगों को पोलिंग बूथों को जाने से पहले इस व्यक्ति का रिकार्ड ध्यान में रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि छोटेपुर ने अपना सियासी कैरियर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से शुरू किया था और फिर विधायी सियासत में शामिल हो गए।

वह हमेशा से मौके की तलाश में रहते हैं और यही काम उन्होंने इस बार किया है। इससे आप नेताओं की अपने उम्मीदवार की पहचान करने की काबिलियत का पता चलता है।

बाजवा ने तुगल वाला, भट्टियां, नन्नूवाल जिंदर, भैणी मिया खां, चक्क शरीफ, गुनोपुर, जोगी चीमा, धारीवाल, काहनूवान, काहलवां, कादियां शहर में बैठकों को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed