{"_id":"688650ae11a751a7540ed0b2","slug":"bajwa-assures-nris-of-a-safe-punjab-under-congress-leadership-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-774818-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बाजवा ने प्रवासी भारतीयों को कांग्रेस के नेतृत्व में एक सुरक्षित पंजाब का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बाजवा ने प्रवासी भारतीयों को कांग्रेस के नेतृत्व में एक सुरक्षित पंजाब का दिया आश्वासन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने ऑस्ट्रेलिया में प्रवासी पंजाबी समुदाय के सदस्यों को आश्वासन दिया कि अगर 2027 में कांग्रेस सत्ता में लौटती है तो पंजाब एक सुरक्षित और समृद्ध राज्य बन जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया के ब्लैकटाउन के बोमन हॉल में प्रमुख व्यवसायी जसबीर सिंह गोराया और भास्कर मक्कड़ की ओर से आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए बाजवा ने पंजाब में शांति, सुशासन और समावेशी विकास बहाल करने के लिए अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई। बाजवा के साथ विधायक विक्रम चौधरी भी थे।
इस कार्यक्रम में सांसद स्टीफन बाली, सांसद वॉरेन किर्बी और सांसद जूलिया फिन सहित प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई राजनीतिक नेताओं और न्यू साउथ वेल्स के नगरपालिका नेताओं ने भाग लिया जिन्होंने प्रवासी समुदाय की चिंताओं, अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों और भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मजबूत करने पर सार्थक चर्चा की।
विज्ञापन
बाजवा ने कहा कि देश में बिगड़ी कानून-व्यवस्था अस्वीकार्य है। भविष्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में इसका निर्णायक समाधान किया जाएगा। उन्होंने नीति निर्माण में प्रवासी पंजाबी सामुदाय को बेहतर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए पंजाब के प्रत्येक जिले में प्रवासी सलाहकार निकाय स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।
बाजवा ने कहा कि सहकारी बैंकों के साथ मिलकर काम करने के लिए एक समर्पित समिति बनाई जानी चाहिए। यह समिति पारिवारिक जमीन या संपत्ति पर कम ब्याज दर वाले छात्र ऋण की सुविधा प्रदान करेगी, जिससे छात्रों को अवैध एजेंटों द्वारा शोषण से बचने में मदद मिलेगी, जो अकसर 5% प्रति माह तक की अत्यधिक ब्याज दर वसूलते हैं।