फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Baisakhi Special Event by Amar Ujala

‘रूपांतरण बैसाखी मुटियारां दी’ की रिहर्सल 5 को

Thu, 03 Apr 2014 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Apr 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
Baisakhi Special Event by Amar Ujala
अमर उजाला, सोशल वेलफेयर विभाग यूटी प्रशासन और ग्रेवाल आई इंस्टीट्यूट के सहयोग से ‘रूपांतरण बैसाखी मुटियारां दी’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


13 अप्रैल दोपहर दो बजे टैगोर थियेटर में होने वाले इस कार्यक्रम की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की इच्छुक प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन चार अप्रैल तक करवा सकती हैं। पांच अप्रैल को बाल भवन सेक्टर-23 में 11 बजे प्रतिभागी अपनी टीम के रिहर्सल के लिए पहुंचे।

इच्छुक प्रतिभागी 9815605916 और 9803079803 पर संपर्क कर अपना नाम लिखा सकती हैं। इस प्रतियोगिताओं में रूपांतरण क्लब के अलावा अन्य महिलाएं भी अपनी टीम के साथ हिस्सा ले सकती हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला रूपांतरण क्लब की सदस्यों और उनके परिवार के लिए यह कार्यक्रम खास तौर पर आयोजित किया जा रहा है। स्नेहालय के बच्चे डांस की प्रस्तुति देंगे।

यह हैं प्रतियोगिताएं
कार्यक्रम में पंजाबी ट्रेडीशनल सॉन्ग कंपीटिशन, गिद्दा, भंगड़ा (बच्चे भी हिस्सा ले सकते हैं) और सोशल और कल्चरल मुद्दों पर स्किट कंपीटिशन होंगे। साथ ही बच्चों के लिए दो वर्ग में जूनियर (6 से 10 साल) और सीनियर वर्ग (11 से 16 साल) में पेंटिंग कंपीटिशन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रूपांतरण क्लब के लिए तंबोला भी खेला जाएगा, जिसमें जीतने वालों को इनाम दिया जाएगा। अमर उजाला बैसाखी बंपर लॉटरी भी होगी।

कार्यक्रम में अमर उजाला रूपांतरण क्लब की नई सदस्यता के लिए भी इच्छुक महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। यदि किसी कारणवश रूपांतरण सदस्यों को कॉल पहुंच नहीं पाई, तो वे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed