{"_id":"c139a210cbc326955681718ca094c451","slug":"bains-brothers-party-team-insaaf-strategy-for-punjab-assembly-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव 2017: बैंस बंधुओं की टीम इंसाफ 14 सीटों पर उतरेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव 2017: बैंस बंधुओं की टीम इंसाफ 14 सीटों पर उतरेगी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 30 Dec 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आजाद विधायक सिमरजीत सिंह बैंस एवं बलविंदर सिंह बैंस की टीम इंसाफ 14 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। टीम के प्रधान सिमरजीत सिंह बैंस ने बैठक में कहा कि पार्टी लुधियाना की सभी 14 सीटों पर तो लड़ेगी ही, जिन जिलों में टीम इंसाफ का मजबूत आधार है, वहां पर भी उम्मीदवार उतारे जाएंगे।
विज्ञापन
साथ ही टीम इंसाफ ने हम ख्याल राजनीतिक दलों से गठबंधन करने के विकल्प खुले रखे हैं ताकि प्रदेश की राजनीति से एक बार अकाली भाजपा और एक बार कांग्रेस की ओर से राज किए जाने के राजनीतिक चक्रव्यूह को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
बैंस ने कहा कि टीम इंसाफ की कई हमख्याल राजनीतिक दलों से बातचीत भी चल रही है। सिमरजीत सिंह ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता ने मौजूदा सरकार को चलता करने का मन बना लिया है। इस अवसर पर बलविंदर सिंह बैंस, परमजीत सिंह सोमा मौजूद थे।
विज्ञापन
टीम इंसाफ ने खड़ा किया संगठनात्मक ढांचा
वर्ष 2017 के विधानसभा और नगर निगम चुनाव को देखते हुए टीम इंसाफ ने नया संगठनात्मक ढांचा खड़ा कर दिया है। आजाद विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंदर सिंह बैंस की अध्यक्षता में टीम इंसाफ अगले तीन माह में प्रदेश के हर जिले में इकाई का गठन करेगी।
सर्किट हाउस में आयोजित कांफ्रेंस में टीम इंसाफ के प्रधान सिमसरजीत सिंह बैंस ने शशि मल्होत्रा को स्त्री विंग का प्रधान नियुक्त किया। इसके अलावा इंडस्ट्री विंग की जिम्मेदारी उद्यमी जसविंदर सिंह ठुकराल को, किसान विंग की कमान रंधीर सिंह सीबिया को सौंपी गई है।
व्यापार विंग के चेयरमैन ऋषि पाल सिंह, प्रधान गुरनीत पाल सिंह पाहवा, व्यापार विंग का जिला प्रधान विजय कुमार को बनाया गया है। टीम इंसाफ के जिला प्रधान बलदेव सिंह होंगे। इसके अलावा विधायक बलविंदर सिंह बैंस के नेतृत्व में 21 सदस्यीय अनुशासन कमेटी का गठन किया गया है।
कमेटी में दलजीत सिंह ग्रेवाल, परमिंदर सिंह सोमा, अर्जुन सिंह चीमा, रंधीर सिंह सीबिया, स्वर्णदीप सिंह चहल, गुरप्रीत सिंह गोरा, रंजीत, रंजीत सिंह बिट्टू, गुरप्रीत सिंह खुराना, जसविंदर सिंह खालसा, शेर सिंह गरचा, हरदियाल सिंह, अमर सिंह, दलविंदर सिंह, हरबंस सिंह, सर्बजीत सिंह, गुरमीत सिंह, हरदीप सिंह और गुरविंदर सिंह शामिल हैं।
इसके अलावा टीम इंसाफ ने लुधियाना के सभी 75 वार्ड में इंचार्ज की नियुक्ति भी कर दी है। बैंस ने कहा कि अगले हफ्ते तक विद्यार्थी विंग और शिकायत निवारण सेल का गठन कर दिया जाएगा।