फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bail to soldier accused of sending sensitive secret information to Pakistan

Chandigarh News: पाकिस्तान को संवेदनशील गुप्त सूचनाएं भेजने के आरोपी फौजी को जमानत

Sat, 06 Jul 2024 04:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Bail to soldier accused of sending sensitive secret information to Pakistan
-हरियाणा पुलिस की जांच के रवैये पर हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, एक भी सबूत पेश नहीं कर पाई
विज्ञापन


-2021 में फौजी के दोनों फोन भेजे थे एफएसएल को, मई 2024 में डाटा निकाला गया

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। पाकिस्तान को संवेदनशील गुप्त सूचनाएं पहुंचाने के आरोपी फौजी को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा पुलिस की खराब जांच व याची की ढाई साल से अधिक की लंबी हिरासत को आधार बनाते हुए नियमित जमानत दे दी है। हरियाणा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंबाला के नारायणगढ़ से 14 अक्तूबर 2021 को एफआईआर दर्ज कर याची को गिरफ्तार किया था। याची के पास से दो मोबाइल बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया था। पुलिस के अनुसार याची पाकिस्तान को संवेदनशील सूचनाएं पहुंचाता था और इसके बदले पैसा उसके पिता के खाते में जमा होता था। इस मामले में नियमित जमानत की मांग को लेकर याची ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। याची ने दलील दी थी कि उसके मोबाइल में ऐसी कोई सामग्री नहीं मिली जिससे यह साबित होता हो कि वह पाकिस्तान से किसी भी तरह से जुड़ा था। इसके साथ ही जिसने उसके पिता के खाते में पैसे जमा करवाए थे उसका पाकिस्तान से कोई संबंध पुलिस साबित नहीं कर सकी है। याची ने कहा कि उसके पिता के खाते में केवल 15 हजार जमा करवाए गए थे जो पुलिस की कहानी को झूठा साबित करता है। हाईकोर्ट ने कहा कि इस मामले में पुलिस याची के खिलाफ कोई भी सबूत पेश करने में नाकाम रही है। मोबाइल 2021 में फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए थे और जांच मई 2024 में आरंभ की गई। इस देरी का भी कोई स्पष्टीकरण मौजूद नहीं है। ऐसे में जांच में खामी और याची की ढाई साल से अधिक की लंबी हिरासत को आधार बनाते हुए हाईकोर्ट ने याची को नियमित जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed