फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bail plea of accused in attempt to murder case dismissed

हत्या के प्रयास मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज

Tue, 02 Jun 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bail plea of accused in attempt to murder case dismissed
चंडीगढ़। हत्या के प्रयास मामले में जिला अदालत ने आरोपी विक्की की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। मामला 18 फरवरी 2019 का है। विकास नगर निवासी अमित की शिकायत पर मौलीजागरां पुलिस ने 5 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने परिवार के साथ विकास नगर में रहता है और पढ़ाई करता है। 18 फरवरी 2019 की शाम करीब साढे़ सात बजे उसने अपने घर की छत से देखा कि पांच युवक आपस में लड़ाई कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने बचाओ, बचाओ की आवाज लगाई। आरोपियों के हाथ में हथियार थे, जिससे वह उस पर हमला कर रहे थे। देखने से लग रहा था कि आरोपियों की पीड़ित को जान से मारने की नियत थी। इसके बाद अमित ने 100 नंबर पर पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। अमित ने कहा कि सामने आने पर वह आरोपियों को पहचान सकता है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसको हत्या प्रयास की धारा में तब्दील कर दिया गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी विक्की को गिरफ्तार किया था, जिसकी जमानत याचिका को जिला अदालत ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed