फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bail of woman arrested with 39 injection dismissed

39 इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार महिला की जमानत याचिका खारिज

Wed, 03 Jun 2020 09:45 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
bail of woman arrested with 39 injection dismissed
चंडीगढ़। 39 इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार मौली जागरां काम्पलेक्स निवासी आरोपी महिला बरखा की जमानत याचिका को जिला अदालत ने खारिज कर दिया। मामला 30 जनवरी 2020 का है। पुलिस मौली जागरां काम्पलेक्स में गश्त कर रही थी कि दोपहर करीब दो बजे जैसे ही पुलिस मौली जागरां के सांसी मोहल्ला पहुंचे तो सामने एक महिला खड़ी थी। आरोपी महिला पुलिस को देखकर भागने लगी। इस दौरान पुलिस को उस पर शक हुआ तो महिला पुलिस की सहायता से आरोपी महिला को काबू कर लिया। इस दौरान महिला ने एक लिफाफा फेंकने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे फेंकते हुए देख लिया। जांच करने पर उसमें से 39 इंजेक्शन बरामद हुए। पूछने पर वह कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर पाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस की धारा-21 के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed