फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bail of 7 including one BJP minister and 3 Congress candidates confiscated

Chandigarh News: भाजपा के एक मंत्री सहित 7 व कांग्रेस के 3 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

Fri, 11 Oct 2024 05:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Bail of 7 including one BJP minister and 3 Congress candidates confiscated
नूंह से खेल मंत्री संजय सिंह नहीं बचा पाए अपनी जमानत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के एक मंत्री सहित सात और कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। नूंह सीट से खेल मंत्री रहे संजय सिंह अपनी जमानत नहीं बचा सके। वहीं, कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों की जमानत पार्टी के बागियों द्वारा वोट काटने की वजह से जब्त हो गई। विधानसभा चुनाव में इन नेताओं के अलावा पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, इनेलो की सुनैना चौटाला, आप के अनुराग ढांडा समेत 700 से ज्यादा नेताओं की जमानत जब्त हो चुकी है। वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के तीन और कांग्रेस के 27 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई थी।
विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48, कांग्रेस को 37, इनेलो को दो और निर्दलीय प्रत्याशियों को तीन सीटें मिली हैं। भाजपा के गन्नौर, डबवाली, रानियां, ऐलनाबाद, महम, पुन्हाना और नूंह सीट से उतरने वाले प्रत्याशियों की जमानत नहीं बची है। इनमें गन्नौर सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है, जबकि डबवाली और रानियां सीट पर इनेलो के उम्मीदवार जीते हैं। वहीं, महम, पुन्हाना, नूंह और ऐलनाबाद सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

इसी तरह कांग्रेस से अंबाला कैंट, तिगांव और बल्लभगढ़ सीट से चुनाव लड़ने वाले तीन प्रत्याशियों की अपनी ही पार्टी के बागी नेताओं के निर्दलीय लड़ने के कारण जमानत जब्त हुई है। इनमें अंबाला कैंट से बागी चित्रा सरवारा को 52581 वोट मिले, जो अनिल विज से 7277 वोटों से हार गईं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी परविंदर पाल परी 14469 वोट पाकर अपनी जमानत नहीं बचा पाए। इसी तरह फरीदाबाद जिले की बल्लभगढ़ सीट से कांग्रेस से टिकट न मिलने नाराज शारदा राठौर 44076 वोट पाकर भाजपा के मूलचंद शर्मा से 17370 वोटों से हार गईं। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। वहीं, तिगांव सीट से कांग्रेस के बागी ललित नागर ने 56828 वोट लिए जो भाजपा के राजेश नागर से 37 हजार 401 वोटों से हार गए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पराग की जमानत जब्त हो गई। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि किसी चुनाव में उम्मीदवार को जमानत बचाने के लिए कुल वैध वोटों का एक-छठा भाग (16.66) फीसदी से अधिक वोट हासिल करना होता है। वरना उसकी जमानत जब्त हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed