फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bail granted to woman accused of cheating 200 women of Rs 74 lakh in the name of Kitty

Chandigarh News: किट्टी के नाम पर 200 महिलाओं से 74 लाख की ठगने की आरोपी महिला को जमानत

Mon, 13 May 2024 06:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Bail granted to woman accused of cheating 200 women of Rs 74 lakh in the name of Kitty
चंडीगढ़। किट्टी के नाम पर 200 महिलाओं से 74 लाख रुपये की ठगी मामले में आरोपी पूनम गुप्ता को जिला अदालत से जमानत मिल गई है। सेक्टर-45 स्थित बुड़ैल निवासी आरोपी के पति अनिल गुप्ता को पहले ही जमानत मिल चुकी है। बुड़ैल निवासी कुसुम की शिकायत पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 406, 420 चिट फंड एक्ट-4 व 76 के तहत केस दर्ज कर दंपती को गिरफ्तार किया था। आरोपी पूनम गुप्ता के वकील शुभम डोगरा और विनय यादव ने दलील दी कि पुलिस ने उसे झूठे आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बिना नोटिस दिए उन्हें घर से गिरफ्तार किया है। वहीं, दोनों के खिलाफ 16 फरवरी को एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन गिरफ्तार 25 फरवरी किया गया। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पूनम गुप्ता की जमानत मंजूर कर दी।
विज्ञापन


क्या है मामला : दर्ज मुकदमे के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में कुसुम ने बताया कि आरोपी पूनम गुप्ता बुड़ैल में ब्यूटी पार्लर चलाती है। कुछ महिलाएं उसके पास किट्टी कमेटी चलाती थी। उनके जरिए वह पूनम गुप्ता से मिली और एक हजार रुपये प्रति माह कमेटी शुरू की थी। वर्ष 2019 में लगभग 100 महिलाएं कमेटी के लिए हर माह एक हजार रुपये पूनम गुप्ता को देती थीं। उसमें से हर माह लक्की ड्रॉ के जरिए एक महिला को एक लाख रुपये मिलते थे। 2020 में 200 महिलाएं कमेटी देती थीं, जिनमें से कुछ उसके पति अनिल गुप्ता को कैश और ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करती थीं। वर्ष 2021 तक कमेटी चलाते रहे। इसके बाद आरोपी दंपती महिलाओं के साथ धोखाधड़ी कर बुड़ैल से अपना कारोबार बंद कर वहां से भाग गए। बाद में पता चला कि उन्होंने जीरकपुर और डेराबस्सी में दो घर बना लिए हैं। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed