फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bail granted in attempted murder case

Chandigarh News: हत्या के प्रयास के मामले में मिली जमानत

Sun, 27 Aug 2023 01:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bail granted in attempted murder case
चंडीगढ़। जिला अदालत ने हत्या के प्रयास के मामले में पकड़े गए आरोपी मुकेश (41) को जमानत पर रिहा कर दिया है। आरोपी के खिलाफ रजत कुमार ने अक्तूबर 2019 में किडनैप कर हाथ-पैर बांधकर पीटने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में मौलीजागरां थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा-307,147,148,149,342,365 व 506 के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में दायर जमानत याचिका को लेकर आरोपी के वकील विजय कुमार ने कहा कि उनके मुवक्किल को केस में झूंठा फंसाया गया है। उसे मारपीट के बारे में पता तक नहीं था और न ही उसके खिलाफ दर्ज केस की जानकारी थी। इसके चलते अदालत में पेश न होने पर कोर्ट ने उसे मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया। आरोपी के वकील ने कहा कि समय के साथ जांच पूरी हो जाने के चलते उनके मुवक्किल को जमानत दी जानी चाहिएं। वहीं मामले में सरकारी वकील ने जमानत का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी की अर्जी मंजूर करते हुए उसे जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed