{"_id":"5e1b40668ebc3e87e2010724","slug":"badminton-players-reached-the-next-round-chandigarh-news-pkl3629061136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले राउंड में पहुंचे बैडमिंटन खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले राउंड में पहुंचे बैडमिंटन खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। रविवार को हुए कड़े मुकाबलों के बाद बैडमिंटन खिलाड़ी योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप के तीसरे दिन अपने-अपने मुकाबले जीतने में कामयाब रहे। यह चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-38 वेस्ट में करवाई जा रही है। रविवार को दिल्ली के शौर्या सिंह ने तमिलनाडु के सीएस कौशिक को 21-18, 21-17 से हराया। दिल्ली के विकास यादव ने मध्य प्रदेश के अवदेश को 21-12, 21-10 से हराया। चंडीगढ़ के ध्रुव बंसल ने राजस्थान के हिमांशु खटाना को 21-8, 21-17 से मात दी। हरियाणा के जयंत राणा ने पंजाब के अभिनव ठाकुर को 21-15, 21-14 अंक के अंतर से हराया।
वहीं हरियाणा के मोहित जागलान ने चंडीगढ़ के अनुसर्व गर्ग को 21-12, 21-19 अंक के अंतर से, यूपी के आयुष गुप्ता ने दिल्ली के मंयक चौधरी को 21-17, 21-15 अंक के अंतर से हराया।
लड़कियाें के वर्ग में उत्तर प्रदेश की सोनाली सिंह ने हरियाणा की कोमल सरोहा को 21-7, 21-9 अंक के अंतर से करारी मात दी। चंडीगढ़ ही मिली वर्मा ने अदिति वर्मा को 21-16, 21-9 अंक के अंतर से हराया।