फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Badal attack on kejriwal, said he changed on SYL

'केजरीवाल को नहीं पंजाब से लगाव, SYL पर बदलते रहते हैं'

Wed, 14 Dec 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Wed, 14 Dec 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Badal attack on kejriwal, said he changed on SYL
सीएम बादल - फोटो : अमर उजाला

कलानौर दाना मंडी में राज्य स्तरीय प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस को समर्पित समारोह करवाया गया। समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने केक काटा। इस दौरान उन्होंने दो करोड़ 61 लाख मुआवजे के चेक भी बांटे।

विज्ञापन


बादल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सीमा के पास रहने वाले लोगों की हमेशा बाजू पकड़ी है। जिन किसानों की जमीन कंटीली तार से पार है उनकी वित्तीय सहायता की है। किसानों के लिए हमेशा उन्होंने आगे आकर अधिकार की बात की है।
विज्ञापन


बादल ने कहा कि 1992 से 2002 में जब अकाली-भाजपा सरकार बनी थी तो उस समय प्रति एकड़ 2500 रुपये मुआवजा दिया जाता था। अब इसे बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब सरकार सीमा पर मुश्किलें झेलकर काम करने वाले लोगों के हित के लिए हमेशा यत्नशील रही है।  कांग्रेस सरकार चाहे राज्य में हों या केंद्र में उसने हमेशा पंजाब के साथ धक्का किया हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के शासन के दौरान किसानों को मुआवजा देना बंद कर दिया गया था। 

सरकारी डिग्री कॉलेज और सब डिवीजन कांप्लेक्स का नींव पत्थर रखा 

Badal attack on kejriwal, said he changed on SYL
बादल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सतलुज-यमुना लिंक नहर संबंधी अपना बयान अपनी सुविधा के अनुसार लगातार बदलते रहते हैं।

उन्हें पंजाब के हितो से कोई लगाव नहीं है। केजरीवाल हरियाणवी हैं और उनके हित भी हरियाणा के साथ जुड़े हुए हैं। वह पंजाब के लोगों का हक छीनकर हरियाणा को देना चाहते हैं। 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री पंजाब सुच्चा सिंह लंगाह, ज्वाइंट सेक्रेटरी मुख्यमंत्री पंजाब कुमार अमित, डीआईजी एके मित्तल, डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर प्रदीप सभ्रवाल, एसएसपी गुरदासपुर जसदीप सिंह, एसडीएम सकत्तर सिंह बल्ल, एसडीएम संदीप सिंह उपस्थित थे।

सरकारी डिग्री कॉलेज और सब डिवीजन कांप्लेक्स का नींव पत्थर रखा 
सीएम ने कलानौर में करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सरकारी डिग्री कॉलेज और करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सब डिवीजन कांप्लेक्स का नींव पत्थर रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed